मौनी रॉय तलाक की खबरें

Mouni Roy Suraj Divorce Rumors: मौनी रॉय और सूरज नांबियार जल्द लेंगे तलाक!

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

By : हेमा गुप्ता
Mouni Roy Suraj Divorce Rumors: मौनी रॉय और सूरज नांबियार जल्द लेंगे तलाक!

Mouni Roy Suraj Divorce Rumors: मौनी रॉय और सूरज नांबियार जल्द लेंगे तलाक!

Mouni Roy Suraj Divorce Rumors: नागिन सीरियल की फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। लेकिन इस बार वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में है। कहा जा रहा है कि शादी के करीब 3 साल बाद मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार से तलाक लेने जा रही है। यह चर्चाएं तब तेज हुईं, जब मौनी और उनके पति ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया।  मौनी के इंस्टाग्राम पर पति के साथ आखिरी पोस्ट अप्रैल 2024 की डाली हुई है। उसके बाद से पति के साथ कोई भी पोस्ट पति के साथ नहीं हैं। वहीं पति सूरज के अकाउंट में मौनी के साथ कोई तस्वीर नहीं है।

लंबे समय नहीं आएं साथ नजर

लंबे समय से मौनी को उनके पति के साथ नहीं देखा गया। इसके बाद से कथित तौर पर सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की चर्चाएं होने लगी। लेकिन जब मौनी और उनके पति ने अपने अकाउंट से साथ वाली तस्वीरें डिलीट कर दी और एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया तो तलाक की खबरे सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। 

हालांकि अब तक दोनों में से किसी की तरफ से तलाक को लेकर किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

2022 में मौनी और सूरज की हुई थी शादी

फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में 22 जनवरी 2022 में शादी की थी। यह शादी दो अलग-अलग परंपराओं, मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से हुई थी।

बता दें कि उनके पति सूरज नांबियार दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन और बैंकर हैं।

मौनी रॉय के करियर की बात करें तो

मौनी रॉय (Mouni Roy) एक भारतीय अभिनेत्री, गायिका, कथक नर्तकी और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में काम करती हैं. उन्होंने 2007 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू' टीवी सीरियल में कृष्णा तुलसी की भूमिका के साथ अपना करियर शुरु किया था। इन दिनों वो वह बॉलीवुड और ओटीटी (OTT) दोनों में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। 

'है जवानी तो इश्क होना है 'यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसके निर्देशक डेविड धवन हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

संबंधित सामग्री

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026