'Maalik' Movie Release: गैंगस्टर बनकर लौटे राजकुमार राव, सत्ता, धोखा और अपराध की...

maalik-movie-review-rajkummar-rao-performance-response

'Maalik' Movie Release: गैंगस्टर बनकर लौटे राजकुमार राव, सत्ता, धोखा और अपराध की कहानी – जानें फिल्म को कैसा मिला रिस्पॉन्स?"

maalik movie release गैंगस्टर बनकर लौटे राजकुमार राव सत्ता धोखा और अपराध की कहानी – जानें फिल्म को कैसा मिला रिस्पॉन्स"

Raghav Juyal 34th Birthday:’द पैराडाइज’ टीम ने BTS वीडियो शेयर कर राघव को दी बधाई! जानिए राघव से जुड़ी कुछ खास बातें…

जानिए फिल्म की कहानी...

राजकुमार राव इस बार एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आए हैं, जो कि उत्तर प्रदेश के एक काल्पनिक अंडरवर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती हैं। 'मालिक' की कहानी 1980 के दशक के प्रयागराज में रची गई है, जहां एक आम इंसान अपनी किस्मत बदलने के ख्वाब लेकर निकलता है। लेकिन ऊंचाइयों तक पहुंचने की इस दौड़ में उसे रिश्तों के धोखे, सामाजिक भेदभाव की सामना करना पड़ता है। उसकी महत्वाकांक्षा धीरे-धीरे उसे अपराध के अंधेरे गलियारों की ओर धकेल देती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सत्ता की भूख इतनी हावी हो जाती है कि अपने ही दोस्त दुश्मन बन जाते हैं। और नायक खुद को ऐसी स्थिति में पाता है, जहां से न लौटने का कोई रास्ता बचता है और न ही आत्मा की शांति।

फिल्म को दो हिस्सों में गढ़ा गया है:

पहला हाफ नायक की जद्दोजहद और अपराध की दुनिया में उसके धीरे-धीरे कदम जमाने की कहानी है — जो काफी रोमांचक और जिज्ञासापूर्ण है। दूसरे हाफ में उसकी ताकत के फैसलों का बोझ, उसकी आत्मा की घुटन और उस सत्ता की कीमत सामने आती है — लेकिन यहीं फिल्म थोड़ी धीमी और बिखरी हुई नजर आती है।

फिल्म में एक्टिंग...

1. राजकुमार राव फिल्म की रीढ़ हैं। उनके एक्सप्रेशंस, आंखों की गहराई और इलाहाबादिया लहजे को पकड़ने का अंदाज कमाल का है। उन्होंने न सिर्फ किरदार जिया है, बल्कि उसे सांस भी दी है। 2. मानुषी छिल्लर ने अपनी भूमिका को ईमानदारी से निभाया है, लेकिन उनका किरदार सीमित नजर आता है। 3. सौरभ शुक्ला हमेशा की तरह दमदार रहे, वहीं स्वानंद किरकिरे और अंशुमान पुष्कर ने भी प्रभावशाली परफॉर्मेंस दी है। 4. प्रोसेनजीत चटर्जी और सौरभ सचदेवा जैसे मजबूत कलाकारों को थोड़ा और स्क्रीन टाइम दिया जाता, तो उनका असर और गहरा होता।

राइटिंग और डायरेक्शन: देसी फ्लेवर में सजी पॉलिटिकल गैंगस्टर थ्रिलर..

फिल्म की स्क्रिप्ट पुलकित और ज्योसना नाथ की कलम से निकली है और निर्देशन की कमान खुद पुलकित ने संभाली है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है — इसका देसी ट्रीटमेंट। प्रयागराज के माहौल को प्रामाणिकता से पेश किया गया है और क्राइम वर्ल्ड की सच्चाइयों को बिना ग्लैमर के दिखाने की कोशिश की गई है। राजकुमार राव को जिस तरह से स्क्रिप्ट में गूंथा गया है, वह निर्देशक की गहरी समझ को दर्शाता है। हालांकि, फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ी कसावट और स्पष्टता की मांग करता है।

पहली बार साथ दिखे राजकुमार और मानुषी...

मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर ने इस फिल्म के जरिए क्राइम ड्रामा जोनर में कदम रखा है। राजकुमार के साथ उनकी जोड़ी नई जरूर है, लेकिन स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री उम्मीद से कम असर छोड़ती है।

लोगो की मिली जुली प्रतिक्रिया...

एक यूजर ने लिखा कि-

"किसान के बेटे से लेकर खूंखार माफिया सरगना तक... #मालिक 1990 के दशक के इलाहाबाद की एक रोमांचक यात्रा है, जिसमें राजकुमार राव का जबरदस्त किरदार है। कहानी भले ही अनुमानित हो, लेकिन राव अपने दमदार अभिनय से फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं। उनके लिए इसे जरूर देखें। #मालिकरिव्यू @राजकुमारराव"

एक यूजर ने लिखा कि-

"आदर सहित, राजकुमार राव सर, आप इन छपरी भूमिकाओं के लिए पैदा नहीं हुए हैं, आप वास्तविक जीवन की कहानियों, संघर्षरत छात्रों, ईमानदार अधिकारियों और एक पारिवारिक व्यक्ति के लिए कहीं बेहतर हैं। #राजकुमारराव इन पर अपना समय और कीमती प्रतिभा बर्बाद न करें। @राजकुमारराव #मालिक के लिए शुभकामनाएं"

एक ने लिखा कि-

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें युवा वर्ष, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और कृषक कल्याण वर्ष शामिल हैं।

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या की गई। हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में पहचान हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

राज्य

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के खैरा भुतहा गांव में जमीन विवाद के चलते किसान महेंद्र नट की हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मृतक की बेटी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया।

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

जुर्म गाथा

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। सिया गोयल के व्यवहार पर परिवार को शक है, पुलिस ने पूछताछ जारी रखी है।

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

राज्य

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

हरियाणा में नौकरशाही में अस्थिरता बढ़ी, 24 घंटे में कई IAS और IFS अधिकारियों के विभाग बदले गए।