करण औजला का ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट

कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट, भड़के करण औजला; बोले- ‘तू पागल है क्या?’

ऑस्ट्रेलिया में करण औजला के कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने स्टेज की ओर जैकेट फेंकी, जिससे नाराज होकर करण ने परफॉर्मेंस रोक दी।

By : सोनिया रायकवार
कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट, भड़के करण औजला; बोले- ‘तू पागल है क्या?’

पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। एडिलेड में हुए उनके एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने अचानक स्टेज की ओर जैकेट फेंक दी। इस हरकत से करण औजला नाराज हो गए और उन्होंने कुछ देर के लिए अपनी परफॉर्मेंस रोक दी। करण ने माइक संभालते हुए फैन को सामने आने की चुनौती दी और सुरक्षाकर्मियों से जैकेट फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान करने को कहा।

स्टेज पर जैकेट गिरते ही रोक दिया शो

कॉन्सर्ट के दौरान करण औजला परफॉर्म कर रहे थे, तभी भीड़ में से किसी फैन ने स्टेज की तरफ जैकेट फेंक दी। जैकेट स्टेज पर गिरते ही सिंगर ने गाना रोक दिया।

उन्होंने दर्शकों और सुरक्षा टीम से जैकेट फेंकने वाले शख्स को पहचानने के लिए कहा। करण ने गुस्से में फैन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो सामने आओ।

बोले- ‘तू पागल है क्या?’

फैन की पहचान होने के बाद करण औजला ने उससे सीधे सवाल किया कि उसने जैकेट क्यों फेंकी। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘तू पागल है क्या?’ सिंगर ने यह भी कहा कि अगर कोई उनसे मिलना चाहता है या कुछ देना चाहता है तो इस तरह स्टेज पर सामान फेंकना सही तरीका नहीं है।

गुस्सा शांत हुआ तो जैकेट पर कर दिया ऑटोग्राफ

हालांकि, कुछ देर बाद करण औजला का गुस्सा शांत हो गया। उन्होंने फैन से बात की और उसे समझाया कि ऐसी हरकत दोबारा न करे। इसके बाद करण ने फैन की जैकेट अपने पास मंगवाई और उस पर ऑटोग्राफ करके वापस कर दी। इस तरह कुछ देर के तनाव के बाद मामला शांत हो गया और सिंगर ने दोबारा अपनी परफॉर्मेंस शुरू कर दी।

‘तौबा तौबा’ से बॉलीवुड में मिली बड़ी पहचान

करण औजला ने अपने संगीत करियर की शुरुआत बतौर गीतकार की थी। साल 2014 में जस्सी गिल के गाने ‘रेंज’ से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। लगातार हिट गाने लिखने के कारण उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में ‘गीतां दी मशीन’ के नाम से भी जाना जाने लगा। 2018 में रिलीज हुए ‘डोंट वरी’ से उन्हें बतौर सिंगर बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उनकी एल्बम ‘B.T.F.U.’ और ‘Making Memories’ को भी सफलता मिली। साल 2024 में फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘तौबा तौबा’ ने करण औजला को देशभर में नई पहचान दिलाई। उनके डांस और गाने का यह ट्रैक सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।मार्च 2024 में करण औजला ने Juno Awards में ‘Fan Choice Award’ जीतकर इतिहास रचा था। वे यह कनाडाई म्यूजिक अवॉर्ड जीतने वाले पहले पंजाबी मूल के कलाकार बने।

संबंधित सामग्री

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक पंड्या, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A टीम का ऐलान

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक पंड्या, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A टीम का ऐलान

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत A टीमों की घोषणा की, हार्दिक पंड्या और देवदत्त पडिक्कल की भागीदारी पर नजर।

हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ेगी साझेदारी, शिक्षा से निवेश तक 6 क्षेत्रों पर बनी सहमति

हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ेगी साझेदारी, शिक्षा से निवेश तक 6 क्षेत्रों पर बनी सहमति

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया ने शिक्षा, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की।

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला, जिससे वे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 में नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली। अब सेमीफाइनल के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतना जरूरी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026