Jay Mahhi Vij Divorce: शादी के 14 साल बाद टीवी का फेमस कपल ले रहा तलाक!

jay-bhanushali-mahhi-vij-divorce

Jay Mahhi Vij Divorce: शादी के 14 साल बाद टीवी का फेमस कपल ले रहा तलाक!

jay mahhi vij divorce शादी के 14 साल बाद टीवी का फेमस कपल ले रहा तलाक

Jay Mahhi Vij Divorce: टीवी इंडस्ट्री के जाने- माने कपल जय भानुशाली और माही विज के अलग होने की खबरें कई दिनों से चर्चाओं में थी, लेकिन तब इस पर दोनों में से किसी का बयान सामने नहीं आया था, लेकिन अब जय भानुशाली ने दोनों के अलग होने की घोषणा अधिकारिक तौर पर कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर माही से अलग होने की जानकारी फैंस की साथ साझा की है।

कई दिनों से कपल साथ में नहीं कर रहे थे पोस्ट

जय भानुशाली और माही विज दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक है। पिछले कुछ समय से दोनों ने एक - दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालना भी बंद कर दी थी, तभी से लोग दोनों के अलग होने का कयास लगा रहें थी। लेकिन कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया था। लेकिन अब दोनों ने ऑफिशियली एक - दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

कपल ने तलाक का किया अनाउंसमेंट

दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा कि- 'हमने जीवन के इस कठिन सफर में अलग होने का फैसला किया है, फिर भी हम एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे। शांति, विकास, दयालुता और मानवता हमेशा से हमारे मार्गदर्शक मूल्य रहे हैं। अपने बच्चों तारा और खुशी-राजवीर के लिए सबसे अच्छे माता-पिता, सबसे अच्छे दोस्त बनने और उनके भले के लिए जो भी करना पड़े, वो करने का संकल्प लेते हैं।' आगे लिखा कि- "हालांकि, हम अलग-अलग रास्तों पर चल रहे हैं, इस कहानी में कोई विलेन नहीं है और इस डिसीजन से कोई निगेटिविटी नहीं जुड़ी है। कोई भी निष्कर्ष निकलने से पहले, कृपया जान लें कि हम नाटक से ऊपर शांति को चुनते हैं।हम हमेशा की तरह एक दूसरे का सम्मान करते रहेंगे, एक दूसरे का समर्थन करते रहेंगे और दोस्त बने रहेंगे। आपसी सम्मान के साथ, हम आपसे आगे बढ़ते हुए सम्मान, प्रेम और दया की कामना करते हैं।"

साल 2010 में की थी शादी

जय भानुशाली और माही विज दोनों ने लंबे समय तक एक - दूसरे को डेट किया। दोनों की लव स्टोरी टीवी इंडस्ट्री में काफी मशहूर रही। फिर दोनों ने डेटिंग के बाद एक - दूसरे के साथ साल 2011 में शादी कर ली। यह जोड़ी हमेशा से फैंस से प्यार बटोरती रही है। दोनों को परफेक्ट कपल भी कहा जाता था। उनके तीन बच्चे बेटी तारा जिसका जन्म 2019 में हुआ, वहीं खुशी और राजवीर को 2017 में कपल ने गोद लिया था। वहीं अब शादी के 14 साल बाद अलग हो रहे हैं।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।