'120 Bahadur' Movie Controversy: यादव समाज ने फरहान अख्तर को भेजा कानूनी नोटिस!

farhan-akhtar-120-bahadur-yadav-community-legal-notice

'120 Bahadur' Movie Controversy: यादव समाज ने फरहान अख्तर को भेजा कानूनी नोटिस!

120 bahadur movie controversy यादव समाज ने फरहान अख्तर को भेजा कानूनी नोटिस

'120 Bahadur' Movie Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्ठर फरहान अख्तर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को राजस्थान में यादव समाज ने कानूनी नोटिस भेजा है। इसका कारण है उनकी फिल्म '120 बहादुर' ,जो 1962 में भारत - चीन युद्ध की रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। Read More: Varun Jain Jia Manek Wedding: जिया मानेक और वरुण जैन बने जीवनसाथी, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें… सामाजिक संगठन का दावा है कि फिल्म में अहीर/ यादव सैनिकों के योगदान को कम दिखाया गया है, जबकि वास्तविकता में चार्ली कंपनी के 120 जवानों में से 95 % यादव समुदाय से थे।

चार्ली कंपनी के वीर जवानों का साहस...

नोटिस में बताया गया है कि चार्ली कंपनी के जवानों ने दुश्मन का सामना करते हुए अपनी अंतिम सांस तक मोर्चा संभाला। 114 जवान शहीद हुए और कई सैनिक अपनी खाइयों में ही शहीद हुए।

वीर पुरस्कारों का महत्व:-

नायब सूबेदार हरि राम, सुरजा राम और रामचंद्र समेत कई सैनिकों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केवल व्यक्तिगत पराक्रम नहीं, बल्कि सामूहिक बलिदान के प्रतीक

किताब और अभिलेख में यादव सैनिकों का जिक्र...

पूर्व नौसेना अधिकारी और लेखक कुलप्रीत यादव की किताब में भी रेजांग ला की लड़ाई का विवरण है। इसमें उल्लेख है कि शहीद जवानों में अधिकांश यादव समुदाय से थे। रेजांग ला स्मारक, जो पूर्वी लद्दाख के चुशूल सेक्टर में स्थित है, को ‘अहीर धाम’ के नाम से भी जाना जाता है।

‘दादा किशन की जय’ का उद्घोष...

नोटिस में बताया गया कि लड़ाई के दौरान चार्ली कंपनी के सैनिक ‘दादा किशन की जय’ का उद्घोष कर रहे थे। यह नारा यादव समुदाय की साहस और सामुदायिक पहचान का प्रतीक था।

कानूनी नोटिस में चेतावनी...

यादव समाज ने स्पष्ट किया कि यदि फिल्म में अहीर सैनिकों की शहादत को सही तरीके से नहीं दिखाया गया, तो समाज न्यायालय का रुख करेगा।

एडवोकेट फूल सिंह ने कहा -

“यह मामला केवल एक फिल्म का नहीं है, बल्कि पूरे यादव समाज की अस्मिता और उन शहीद परिवारों की भावनाओं से जुड़ा है। चेतावनी दी है कि यदि फिल्म में अहीर सैनिकों की शहादत को सही तरीके से नहीं दिखाया गया, तो समाज न्यायालय का रुख करेगा।”

फिल्म की तैयारी और फरहान अख्तर का किरदार...

फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और मुंबई में की गई। लद्दाख में इसे लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर फिल्माया गया। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है, जबकि निर्माण रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने किया है।

संबंधित सामग्री

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में नवविवाहित जोड़े के साथ लूटपाट, अपहरण का प्रयास और महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना गुरुवार को हुई, तीन अपराधी गिरफ्तार।

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

देश-विदेश

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ा। कई घायल, 2 की मौत। प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया।

हिमाचल के सबसे गरीब परिवारों तक पहुंचेगी सरकार: CM सुक्खू ने 'जन संवाद' कार्यक्रम का किया ऐलान

राज्य

हिमाचल के सबसे गरीब परिवारों तक पहुंचेगी सरकार: CM सुक्खू ने 'जन संवाद' कार्यक्रम का किया ऐलान

हिमाचल सरकार ने 'अपना परिवार सुखी परिवार योजना' के तहत जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें गरीब परिवारों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

देश-विदेश

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति योजनाओं में वित्तीय बढ़ोतरी की मांग की है।

प्रमोशन में अनदेखी का आरोप: बालाघाट ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने उठाए सवाल, सीआर मूल्यांकन पर नाराजगी

राज्य

प्रमोशन में अनदेखी का आरोप: बालाघाट ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने उठाए सवाल, सीआर मूल्यांकन पर नाराजगी

बालाघाट आईटीआई के अधिकारियों ने प्रमोशन सूची में अपने नाम न होने पर नाराजगी व्यक्त की, प्रमोशन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया।