बॉलीवुड एक्टर को कीड़े ने काटा ,बारिश में कीड़ों से बचाव के टिप्स

बॉलीवुड एक्टर को कीड़े ने काटा

बॉलीवुड एक्टर को कीड़े ने काटा ,बारिश में कीड़ों से बचाव के टिप्स

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसके चलते उन्हें गंभीर इन्फेक्शन हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

बॉलीवुड एक्टर को कीड़े ने काटा बारिश में कीड़ों से बचाव के टिप्स 

बॉलीवुड एक्टर को कीड़े ने काटा ,बारिश में कीड़ों से बचाव के टिप्स 

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा को फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ ही घंटों में उनके पैर में गंभीर इन्फेक्शन हो गया, जो घुटने तक फैल गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी स्थिति में सुधार है, लेकिन अभी भी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बारिश के मौसम में नमी, जलभराव और गंदगी के कारण आसपास मच्छर, मकड़ी, चींटी, ततैया और मधुमक्खी जैसे जहरीले कीड़े-मकोड़े बढ़ जाते हैं। इनमें से ज्यादातर कीड़ों के काटने से हल्की खुजली या सूजन होती है। लेकिन कुछ मामलों में गंभीर एलर्जी, संक्रमण या जानलेवा रिएक्शन भी हो सकता है। 

कीड़े के मामूली घाव में आप ये आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं-

घाव पर 10-15 मिनट बर्फ से सिकाई करें। इससे सूजन, खुजली कम होती है।
ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और जलन कम होती है।
एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और घाव पर लगाएं। यह खुजली से राहत देता है।
घाव पर शहद लगाएं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन से बचाते हैं और घाव को जल्दी भरते हैं।

किन बातों का ख्याल रखें?

अगर खेत, बगीचे, झाड़ियों या जंगल में जा रहे हैं तो ऐसी जगहों पर कीड़े ज्यादा होते हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले और वहां रहते समय ये बुनियादी सावधानियां जरूर अपनाएं। वही लोग कीड़ा काटने पर टूथपेस्ट लगाना, कैरोसिन डालना जैसे घरेलू नुस्खे अपनाते हैं।  टूथपेस्ट, कैरोसिन, मिट्टी या अन्य घरेलू नुस्खों से स्थिति और बिगड़ सकती है। 


नीम का धुआं या नीम का तेल

नीम एक प्राकृतिक कीटनाशक है और इसके धुएं या तेल का उपयोग करने से कीड़े घर से भाग जाते हैं।
नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर धुआं कर सकते हैं
नीम के तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और कोनों, खिड़की के आसपास छिड़कें
यह न सिर्फ कीड़े भगाने में मदद करता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित होता है

सिरके और नींबू का मिश्रण

सिरके की तेज़ गंध और नींबू का एसिडिक गुण मिलकर कीड़ों को दूर रखने में बेहद कारगर साबित होता है
एक स्प्रे बोतल में आधा कप सफेद सिरका और आधा कप नींबू का रस मिलाएं
इसे दरवाजों, खिड़कियों और उन जगहों पर छिड़कें जहां कीड़े आते हैं
यह मिश्रण मकड़ियों और सिल्वरफिश जैसी चीज़ों को घर से दूर रखता है

कपूर और लौंग का उपाय

कपूर और लौंग की तेज़ खुशबू कीड़ों को पसंद नहीं होती
कुछ लौंग और एक-दो कपूर को घर के कोनों और अलमारियों में रखें
आप इसे रूम फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं
इससे कीड़े भी दूर रहेंगे और घर में ताजगी भी बनी रहेगी
घर की सफाई और नमी से बचाव

बरसात के मौसम में नमी ही कीड़ों को आकर्षित करती है

घर को सूखा और साफ रखना सबसे जरूरी है
नियमित रूप से फर्श और दीवारों को पोंछें
बाथरूम और रसोई को सूखा रखें
फूड वेस्ट और गीले कपड़े तुरंत साफ करें
इससे कीड़ों के पनपने का मौका नहीं मिलेगा

बोरिक पाउडर और चीनी का मिश्रण

यह खासतौर पर तिलचट्टों और चींटियों के लिए असरदार है
बराबर मात्रा में बोरिक पाउडर और चीनी मिलाएं
इसे उन जगहों पर रखें जहां आपको कीड़ों की आवाजाही दिखे

बरसात का मौसम खुशियों के साथ-साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आता है. लेकिन थोड़ी सी सावधानी और घरेलू उपायों से आप इन अवांछित कीड़े-मकौड़ों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने घर को साफ, सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं तो इस बार बारिश का आनंद लें बिना कीड़े-मकौड़ों की टेंशन के.

संबंधित सामग्री

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर से दस्तक दी है, 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम इस बारिश का कारण बताया गया है।

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

मनोरंजन

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

भारत ने 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, जिसमें अनुपम खेर, अक्षय कुमार, और अन्य सेलिब्रिटीज ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

'आवारापन 2' 19 साल पुराना दर्द लेकर लौटा 'शिवम पंडित', उम्मीद पर उतरी खरी? 

मनोरंजन

'आवारापन 2' 19 साल पुराना दर्द लेकर लौटा 'शिवम पंडित', उम्मीद पर उतरी खरी? 

'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी हैं। विशेष भट्ट के निर्देशन में यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को भावनात्मक यात्रा पर ले जाती है।

मानसून में रातभर कूलर चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, बारिश में कूलर इस्तेमाल करते समय रहें सावधान

लाइफ स्टाइल

मानसून में रातभर कूलर चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, बारिश में कूलर इस्तेमाल करते समय रहें सावधान

मानसून के दौरान कूलर का उपयोग करते समय सफाई और उचित वेंटिलेशन की आवश्यकता बताई गई है, ताकि स्वास्थ्य समस्याएं न उत्पन्न हों।

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।