Bigg Boss 19 Grand Premiere: बिग बॉस का नया सीजन आज से शुरू, लॉन्च से पहले ही छिड़ा विवाद!

bigg-boss-19-grand-premiere-launch-controversy

Bigg Boss 19 Grand Premiere: बिग बॉस का नया सीजन आज से शुरू, लॉन्च से पहले ही छिड़ा विवाद!

bigg boss 19 grand premiere बिग बॉस का नया सीजन आज से शुरू लॉन्च से पहले ही छिड़ा विवाद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

Read More: Bigg Boss 19 Contestants: जानिए ‘बिग बॉस 19’ में किन – किन सेलेब्स की हो रही है एंट्री! इस बार शो में इस बार गौरव खन्ना, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे कई कटेस्टेंट देखने को मिलेंगे।

शो में एंट्री होने से पहले विवाद शुरु...

ट्यूबर मृदुल तिवारी और शहबाज गिल बिग बॉस 19 में अपनी एंट्री पक्की करने के लिए वोटिंग की अपील कर रहें थे। पहले दोनों के लिए वोटिंग लाइन ओपन थी, हालांकि अब वोटिंग लाइन बंद हो चुकी हैं, और प्रीमियर में तय होगा कि इन दोनों कंटेस्टेंट्स में से बिग बॉस हाउस में किसकी एंट्री होगी। लेकिन जियोहॉटस्टार के जरिए शेयर किए गए वीडियो में शहबाज और मृदुल के बीच पंगा होते देखने को मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

कैसे हुआ शहबाज और मृदुल का पंगा...

सलमान खान स्टेज पर शहबाज और मृदुल दोनों कंटेस्टेंट को बुलाते है। दोनों के बीच बातचीत शुरु होती है। यह बातचीत धीरे- धीरे बहस और टोंट में बदल जाती है। लॉचिंग प्रोमो में दोनों कंटेस्टेंट से सलमान तैयारी और आत्मविश्वास को लेकर सवाल करते है, इसके जबाव में मृदुल कहते हैं की मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हूं, वहीं शहबाज कहते हैं कि मुझे तो बहुत नर्वसनेस हो रही है, तो मृदुल शहबाज को टोंट मारते हुए कहते है - भाई आप में कॉन्फिडेंस की कमी है। शहबाज जबाव में कहते हैं - भाई अभी मुझे दिखाने का मौका ही नहीं मिला। आप तो यूट्यूब में हमेंशा मुंह उठा कर आ जाते हैं।

शहबाज के बयान पर भड़की मृदुल की बहन...

शहबाज का 'आप तो यूट्यूब में हमेंशा मुंह उठा कर आ जाते हैं...' यह बयान मृदुल के परिवार को रास नहीं आया। उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शहबाज को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यूट्यूब ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर किसी को अपनी मेहनत से पहचान बनाने का मौका मिलता है। अगर कोई लगातार मेहनत करता है और सफल होता है तो इसमें बुराई नहीं होनी चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BiggBoss 19 (@all_about_biggboss)

मृदुल की मेहनत पर गर्व..

मृदुल की बहन ने अपने बयान में कहा कि वह अपने भाई की जर्नी की गवाह रही हैं। बचपन से ही उन्होंने मृदुल को मेहनत करते देखा है और आज उनकी सफलता उनकी लगन और जुनून का नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि मृदुल के आत्मविश्वास की असली ताकत उनकी टीम और उनके दर्शक हैं, जो हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस...

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर बहस तेज़ हो गई। फैंस दो हिस्सों में बंट गए—एक तरफ वे लोग हैं जो मृदुल और उनकी बहन की बात का समर्थन कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ शहबाज के समर्थक खड़े हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस विवाद से जुड़े हैशटैग्स ट्रेंड करने लगे हैं और अब तक हजारों कमेंट्स सामने आ चुके हैं।

बिग बॉस 19 में संभावित ये कंटेस्टेंट्स आएंगे नजर…

सूत्रो के हवाले से बिग बॉस 19 के कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आएं हैं, इस बिग बॉस में काफी बदलाव हुए है। आइए जानते हैं कंटेस्टेंट्स के नाम…

गौरव खन्ना (टीवी एक्टर)

अपूर्वा मुखीजा (कंटेंट क्रिएटर)

श्रीराम चंद्रा (सिंगर और एक्टर)

अशनूर कौर (एक्ट्रेस)

अवेज दरबार और नगमा मिराजकर (कंटेंट क्रिएटर्स)

जीशान कादरी (राइटर और एक्टर)

   

बसीर अली (रोडीज प्रतियोगी)

अभिषेक बजाज (टीवी एक्टर)

पायल गेमिंग (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर)

सिवेट तोमर (मॉडल)

तान्या मित्तल (कंटेंट क्रिएटर)

अमाल मलिक (सिंगर)

नेहल चुडासमा (एक्ट्रेस)

इनके अलावा किरक खाला (कंटेंट क्रिएटर), प्रणीत मोरे (कॉमेडियन), नीलम गिरी (भोजपुरी एक्ट्रेस), कुनिका सदानंद (एक्ट्रेस), डिनो जेम्स (रैपर), वाहबिज दोराबजी (टीवी एक्ट्रेस) के नाम शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।