Subedaar Trailer Out: सूबेदार का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर ने फौजी अवतार में ली एंट्री!

anil-kapoor-film-subedaar-trailer-out

Subedaar Trailer Out: सूबेदार का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर ने फौजी अवतार में ली एंट्री!

subedaar trailer out सूबेदार का ट्रेलर रिलीज अनिल कपूर ने फौजी अवतार में ली एंट्री

Subedaar Trailer Out: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें अनिल कपूर रिटायर्ड फौजी अवतार में एंट्री ली, जबकि राधिका मदान उनकी बेटी का किरदार निभाते नजर आएंगी। वहीं फिल्म में मोना सिहं विलेन के रुप में नजर आएंगी। यह फिल्म OTT प्लेयफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

'सूबेदार' का कैसा है ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत ऐसी जगह से होती है, जहां गैर-कानूनी तरीके से रेत माइनिंग होती है, जिसके डर से पूरे इलाके में भय और खामोशी का माहौल बना हुआ है। रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन मौर्य अपने अतीत के बोझ तले घर लौटते हैं। उनका सामना आदित्य रावल के किरदार प्रिंस से होता है, जो विलन के रोल में है। फिल्म में मोना सिंह दीदी के रूप में नजर आती हैं, जो विलेन बनी हैं और जिनके इर्द-गिर्द ही कहानी घूमती है। और इसमें अर्जुन (अनिल कपूर) का उसकी बेटी ( राधिका मदान) से विवाद रहता है। फिल्म सम्मान, परिवार और अस्तित्व को दिखाती है।

अनिल कपूर का दमदार डायलाग- 'फौजी है, सीने में गोली झेल सकते हैं, बेइज्जती नहीं।'

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म 'सूबेदार' को सुरेश त्रिवेनी ने डायरेक्ट किया है और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेनी ने प्रॉड्यूज किया है। इस फिल्म की कहानी सुरेश त्रिवेनी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर अहम किरदार में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म 'सूबेदार' ?

यह फिल्म 5 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म में प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भारत भर में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।

 

संबंधित सामग्री

प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात की, मध्यप्रदेश में नए रोजगार के अवसरों के साथ इकाइयों की स्थापना पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा आदेश: MP में एनालॉग पनीर पर लगाया बैन

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा आदेश: MP में एनालॉग पनीर पर लगाया बैन

मध्य प्रदेश सरकार ने एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया। इस कदम से प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की उम्मीद है।

अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम

राज्य

अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने अरविंद ग्रुप से मुलाकात की। इस दौरान गुजरात और मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश पर चर्चा हुई।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान, बोलैंड को नहीं मिली जगह; कमिंस-हेजलवुड-स्टार्क की वापसी

खेल

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान, बोलैंड को नहीं मिली जगह; कमिंस-हेजलवुड-स्टार्क की वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। यह 20 साल बाद डार्विन में होने वाला पहला टेस्ट मैच है।

रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, 10 साल का रिश्ता शादी में बदला

देश-विदेश

रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, 10 साल का रिश्ता शादी में बदला

पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ शादी रचाई। दोनों ने 2016 से एक साथ समय बिताया है।