Malayalam Industry: सवालों के घेरे में मलयालम इंडस्ट्री, मोहनलाल के इस्तीफे को इ...

entertainment-news-malayalam-industry-under-question

Malayalam Industry: सवालों के घेरे में मलयालम इंडस्ट्री, मोहनलाल के इस्तीफे को इस एक्ट्रेस ने बताया ‘कायरतापूर्ण’

malayalam industry सवालों के घेरे में मलयालम इंडस्ट्री मोहनलाल के इस्तीफे को इस एक्ट्रेस ने बताया ‘कायरतापूर्ण’

Malayalam Industry: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की हालात पर बनी हेमा कमिटी की रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट के बाद और भी एक्ट्रेस अपने साथ हुई सेक्सुअल हैरेसमेंट की घटनाएं शेयर कर रही हैं जिसने मलयालम इंडस्ट्री सवालों के घेरे में आ गई है। इस बीच एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के प्रेजिडेंट, सीनियर एक्टर मोहनलाल और पूरी एसोसिएशन ने सामूहिक तौर पर इस्तीफा भी दे दिया।

इस्तीफों पर बोलीं पार्वती

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस पार्वती ने अब मोहनलाल और AMMA के इस्तीफे पर सवाल उठाए हैं और इस कदम को 'कायरतापूर्ण' बताया है। मलयालम सिनेमा में इस वक्त महिलाओं की सिक्योरिटी के मुद्दे को उठाने में वुमन इन सिनेमा कलेक्टिव (WCC) का बड़ा रोल रहा है। जिसकी रिक्वेस्ट पर केरल सरकार ने हेमा कमिटी का गठन किया था। WCC की फाउंडिंग मेंबर पार्वती ने अब कहा है कि AMMA का इस्तीफा, 'जवाबदेही से भागने की एक कोशिश है।

Malayalam Industry: मुख्य आरोपी का किया था स्वागत

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, ‘कितना अच्छा होता कि अगर वो कम से कम सरकार के साथ काम करते और इस मामले को सुलझाते, लेकिन इस एग्जीक्यूटिव कमेटी ने कभी सेक्शुअल एब्यूज मामले के मुख्य आरोपी (एक्टर दिलीप) का स्वागत किया था।’

Read More- Delhi buses fireballs : दिल्ली में ‘आग का गोला’ बन गई बस

AMMA का हिस्सा रही हूं: पार्वती

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वो भी कभी AMMA का हिस्सा थीं। मैंने देखा है कि वो किस तरह से काम करते हैं। मैंने उसी वक्त खुशी-खुशी रिजाइन कर दिया था।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

Malayalam Industry: AMMA के 3 मेंबर्स पर केस दर्ज

बता दें की AMMA के तीन मेंबर्स एक्टर सिद्दीकी और बाबूराज व डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत की गई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 17% कम वर्षा

राज्य

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 17% कम वर्षा

मध्य प्रदेश में मानसून के पुनः सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। नए मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बढ़ सकती है वर्षा।

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

राज्य

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

भोपाल की छात्रा ने अपने 17वें जन्मदिन पर छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

राज्य

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

भोपाल के कलियासोत डैम में आयोजित मड रैली पर्यावरण के लिए खतरा बनी, एफआईआर और NGT में याचिका की मांग उठी। पर्यावरणविदों ने इसे जलीय जीवन के लिए गंभीर खतरा बताया।

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।