Dhar Farmers Protest: धार के खलघाट पर किसानों का आंदोलन

dhar-farmers-protest-farmers-agitation-at-khalghat-in-dhar

Dhar Farmers Protest: धार के खलघाट पर किसानों का आंदोलन

dhar farmers protest धार के खलघाट पर किसानों का आंदोलन

Dhar Farmers Protest: धार जिले के खलघाट टोल प्लाजा पर किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है निमाड़ क्षेत्र के चार जिलों के किसान राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के साथ सड़क पर उतरे आंदोलन की घोषणा के बाद से प्रशासन हाई-अलर्ट पर है। पुलिस ने खलघाट में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है और कई मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

Dhar Farmers Protest: किसानों की प्रमुख मांगें

किसान मांग कर रहे हैं कि मक्का, सोयाबीन और कपास की सरकारी खरीदी पहले से तय योजना के अनुसार ही की जाए। कई किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्र पर देरी और अनियमितता ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा ऋण मुक्ति और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी को उन्होंने आंदोलन की मूल शर्त बताया है।

read more :Chhindwara News: मां की डांट से नाराज बच्चे ने कुएं में लगाई छंलाग,शव मिला

Dhar Farmer Protest: गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले

संगठन गुरु शंकराचार्य के संकल्प के अनुसार गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की बात भी दोहरा रहा है। आयात-निर्यात नीति में बदलाव की मांग करते हुए किसान चाहते हैं कि दलहन, कपास और प्याज के निर्यात पर लगी रोक तुरंत हटाई जाए।

Read More-BLO के साथ मारपीट, SIR फॉर्म मिलने में देरी होने पर भड़की महिला

सरकार से बातचीत विफल

कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और किसान प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी। इसमें धार, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिलों के किसान नेता मौजूद थे। लेकिन किसानों ने अपनी मुख्य मांगों पर समझौता करने से साफ इंकार कर दिया। मंत्रियों की ओर से राहत के संकेत मिले, फिर भी एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी और निर्यात नीति में बदलाव जैसे मुद्दों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। बैठक के बाद किसानों ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया।

प्रशासन रूट डायवर्जन प्लान

आंदोलन की चेतावनी के बाद धार जिला ट्रैफिक पुलिस नेडायवर्जन प्लान लागू किया है। इंदौर से बड़वानी और महाराष्ट्र जाने वाले वाहनों को खलघाट की ओर बढ़ने से रोका जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। काकड़दा चौकी से आने वाले वाहनों को महेश्वर रोड पर मोड़ा जाएगा

संबंधित सामग्री

दतिया उपचुनाव हार के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, संगठन के सामने रखेंगे पक्ष

राज्य

दतिया उपचुनाव हार के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, संगठन के सामने रखेंगे पक्ष

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की, चुनावी हार और रणनीति पर चर्चा हुई।

वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारत के 3 खिलाड़ियों ने बनाई जगह, जेवलिन में आशीष और धरणीधरन ने किया क्वालीफाई

खेल

वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारत के 3 खिलाड़ियों ने बनाई जगह, जेवलिन में आशीष और धरणीधरन ने किया क्वालीफाई

यूजीन में चल रही U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के तीन खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। आशीष यादव और T धरणीधरन ने जेवलिन थ्रो में, और अमानत कंबोज ने डिस्कस थ्रो में प्रदर्शन किया।

BCCI ने फिटनेस के लिए बनाए कड़े नियम, ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे

खेल

BCCI ने फिटनेस के लिए बनाए कड़े नियम, ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस टेस्ट के नियमों में बदलाव। ब्रोंको टेस्ट अब प्राथमिक फिटनेस टेस्ट बना, यो-यो टेस्ट की जगह ली।

अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश,हाईकोर्ट के स्टे आदेश निरस्त

राज्य

अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश,हाईकोर्ट के स्टे आदेश निरस्त

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में अवैध निर्माण और आवासीय भूखंडों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्ती दिखाई, हाईकोर्ट के स्टे आदेश निरस्त किए।

चंडीगढ़ में AAP का हल्ला बोल! गर्वनर हाउस कूच पर अड़ी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

राज्य

चंडीगढ़ में AAP का हल्ला बोल! गर्वनर हाउस कूच पर अड़ी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

चंडीगढ़ नगर निगम बैठक में 227 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर भाजपा और AAP के बीच विवाद गहराया, पर्याप्त चर्चा की कमी का आरोप।