Deepika Second Pregnancy Announcment: बॉलीवुड और रियल लाइफ के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी फेमस कपल्स में से एक है। अब वो एक बार फिर पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने बेटी दुआ की तस्वीर शेयर करते हुए दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की।
बेटी दुआ की तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
दीपिका और रणवीर सिंह ने अपने जॉइंट्स अकाउंट से बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट नजर आ रहा है। लेकिन दुआ का चेहरा पूरा नहीं दिख रहा। दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर लोग कपल को बधाईयां दे रहें है।

Deepika Second Pregnancy Announcment: रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी, शादी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी की शुरुआत अगस्त 2012 में हुई, जब दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस स्टार कपल ने अक्टूबर 2018 में अपनी शादी का ऐलान किया और नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में ट्रेडिशनल अंदाज में शादी रचाई।
रणवीर और दीपिका की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी शादी को लेकर फैन्स और मीडिया में जबरदस्त उत्साह था।

8 सितंबर 2024 को यह जोड़ी माता-पिता बनी, जब दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने “दुआ” रखा।

Also Read- Mukesh Rejects RanveerFor Shaktimaan: ‘रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने दूंगा’- मुकेश खन्ना
