दरभंगा में दिनदहाड़े 2 करोड़ की ज्वेलरी और 25 लाख कैश की हुई लूट, हथियारबंद बदमा...

darbhanga-jewellery-shop-robbery-accused-make-away-with-ornaments-worth-rs-2-crore

दरभंगा में दिनदहाड़े 2 करोड़ की ज्वेलरी और 25 लाख कैश की हुई लूट, हथियारबंद बदमाश मिनटों में साफ कर गए शोरूम

दरभंगा में दिनदहाड़े 2 करोड़ की ज्वेलरी और 25 लाख कैश की हुई लूट हथियारबंद बदमाश मिनटों में साफ कर गए शोरूम

Darbhanga jewellery shop robbery: बिहार के दरभंगा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने शुक्रवार दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित “प्रेम ज्वैल्स” में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 2 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 25 लाख रुपये नकद लूट लिए। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हथियार के बल पर आरोपियों ने किया दुकान पर कब्जा

जानकारी के अनुसार, चार बदमाश शुक्रवार दोपहर को अचानक दुकान में घुस गए और हथियार लहराते हुए दुकानदार मनोज कुमार शाह व कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सोना-चांदी के आभूषण समेटने शुरू कर दिए। कुछ ही मिनटों में बदमाश करीब 2 करोड़ रुपये के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए।

[caption id="attachment_144998" align="alignnone" width="1200"]वारदात के बाद की तस्वीर वारदात के बाद की तस्वीर[/caption]

25 लाख रुपये नकद भी लूटे

पीड़ित व्यवसायी मनोज कुमार शाह ने पुलिस को बताया कि दुकान में करीब 25 लाख रुपये नगद भी मौजूद थे, जिसे अपराधी अपने साथ ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर बदमाशों ने उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट भी की। पूरी वारदात को अंजाम देकर अपराधी बेहद आसानी से फरार हो गए।

पुलिस ने की घेराबंदी, CCTV खंगालने में जुटी टीम

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

[caption id="attachment_145000" align="alignnone" width="1200"]घटनास्थल की तस्वीर घटनास्थल की तस्वीर[/caption]

DIG और SSP ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोज तिवारी और जगुनाथ रेड्डी भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट ने दरभंगा की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों और लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन,  किरण एस. को सौंपी कमान

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

UP सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित की, जिसकी अध्यक्षता IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे।

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

राज्य

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, और घाघरा समेत कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर। स्कूल और फसलें डूबीं, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति।

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

राज्य

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

मध्य प्रदेश के हरदा शहर में पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के बेटे तरुण माली ने आत्महत्या कर ली। परिवार और पुलिस अभी घटना की जांच में जुटे हुए हैं।

घर पर किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो!

लाइफ स्टाइल

घर पर किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो!

घरेलू सामग्री से तैयार फेस स्क्रब से त्वचा को गहराई से साफ करने और नेचुरल ग्लो प्राप्त करने के तरीके जानें।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

मनोरंजन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

श्वेता तिवारी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP और पंजाब के शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजनीतिक दबाव और विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा किया।