लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म,...

आदिवासी महिला पर बर्बरता

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में आदिवासी महिला के साथ लूटपाट और अत्याचार की घटना हुई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और क्रूरता की गई।

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु | None

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक आदिवासी महिला के साथ हुई बर्बरता ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार देर रात लूटपाट की नीयत से घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने न केवल कीमती सामान लूटा, बल्कि उनमें से दो आरोपियों ने महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी की वस्तु डालकर अमानवीय क्रूरता का परिचय दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

यह घटना बोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए तत्काल सर्जरी की, जो सफल रही।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने की क्रूरता की पुष्टि

अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रघुवंश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के साथ अत्यंत क्रूर व्यवहार किए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी की वस्तु डाली गई थी। महिला का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने भी उसके निजी अंगों में गंभीर चोटों की पुष्टि की है।

पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। हालांकि, जांच प्रभावित न हो, इसलिए अधिकारी फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं पर अधिक जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

चांदी के आभूषण और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के दौरान चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे, लेकिन जांच एजेंसियां अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही हैं।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपियों की गतिविधियों और आवाजाही का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

कांग्रेस ने की एसआईटी जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग उठाई है।

झाबुआ से कांग्रेस विधायक और पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इंदौर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार महिला की सर्जरी सफल रही है।

भूरिया ने आरोप लगाया कि वारदात में आठ नकाबपोश बदमाश शामिल थे। उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रदेश में विशेषकर आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

विक्रांत भूरिया

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से एसआईटी गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाने और पीड़िता को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। भूरिया ने कहा कि महिला पहले ही अपने पति को खो चुकी है और अब इस दर्दनाक घटना का सामना कर रही है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

अनोखे अंदाज में दिखे सीएम डॉ. मोहन, चाक चलाकर बनाया शिवलिंग, बुनकरों-शिल्पियों का किया सम्मान

राज्य

अनोखे अंदाज में दिखे सीएम डॉ. मोहन, चाक चलाकर बनाया शिवलिंग, बुनकरों-शिल्पियों का किया सम्मान

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिल्पकारों और बुनकरों को सम्मानित किया और दो नए ई-कॉमर्स पोर्टल्स की शुरुआत की।

पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी

राज्य

पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी

मध्यप्रदेश में पुलिस की नई भर्तियों और पदोन्नतियों के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों की सराहना की।

सीहोर में बारिश का कहर, उफनते नाले में फंसी गर्भवती को SDRF ने बचाया, दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

राज्य

सीहोर में बारिश का कहर, उफनते नाले में फंसी गर्भवती को SDRF ने बचाया, दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश के सीहोर में भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा, गर्भवती महिला का SDRF ने किया रेस्क्यू।