मसूरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदिग्ध मौत, पिता बोले - न्याय नही मिला तो थाने के बाहर मर जाउंगा

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत

मसूरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदिग्ध मौत, पिता बोले - न्याय नही मिला तो थाने के बाहर मर जाउंगा

मसूरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में पिता ने पुलिस पर जांच में सहयोग न करने के आरोप लगाए। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

मसूरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदिग्ध मौत पिता बोले - न्याय नही मिला तो थाने के बाहर मर जाउंगा

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत |

मसूरी में गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर राधा गायत्री की संदिग्ध मौत के मामले में शनिवार को उस समय भावुक माहौल बन गया जब मृतका के पिता पारुपुडी सुधाकर मसूरी कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर मामले में सहयोग न करने तथा जांच को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला तो वह कोतवाली के बाहर ही अपनी जान दे देंगे।

पिता का आरोप

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की संदिग्ध मौत के बाद से वह लगातार पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा। उनका कहना है कि शुरुआत से ही मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे सामान्य घटना की तरह प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की छवि को भी नुकसान पहुंचाया गया, जबकि वह किसी प्रकार का नशा या शराब का सेवन नहीं करती थी।

मृतिका के पिता पारूपुड़ी सुधाकर

हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि वे लगातार हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन इसके बावजूद मुकदमा दर्ज करने में देरी हुई। पिता ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि मामले में लीपापोती की जा रही है और कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी या स्वतंत्र एजेंसी की निगरानी में कराई जाए। कोतवाली परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान पिता भावुक हो गए और कहा, अगर मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला तो मैं यहीं पुलिस स्टेशन के बाहर मर जाऊंगा, लेकिन अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई नहीं छोड़ूंगा।

पुलिस का पक्ष

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर परिजनों को अपनी बात सुने जाने के लिए धरने और आत्मघाती चेतावनी तक क्यों पहुंचना पड़ा। वहीं अब पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली भी चर्चा के केंद्र में आ गई है।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

राज्य

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 17.8 करोड़ रुपयों की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सैन्य धाम और रोपवे सुधार शामिल हैं।

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

जुर्म गाथा

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

मध्य प्रदेश के भिंड में छह वर्षीय बच्ची की मौत अब हत्या का मामला बन गई है। मां और उसके प्रेमी पर हत्या के आरोप लगे हैं।

त्विषा शर्मा मौत केस: ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिली, अब हाई कोर्ट पहुंचीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह

राज्य

त्विषा शर्मा मौत केस: ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिली, अब हाई कोर्ट पहुंचीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपित पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की है।