अफेयर के शक में बाउंसर की सिर कुचलकर कर दी हत्या!

Bilaspur Bouncer Murder

अफेयर के शक में बाउंसर की सिर कुचलकर कर दी हत्या!

In Bilaspur, Chhattisgarh, a bar bouncer was murdered brutally by a man suspecting an affair between his wife and the bouncer.

अफेयर के शक में बाउंसर की सिर कुचलकर कर दी हत्या

अफेयर के शक में बाउंसर की सिर कुचलकर कर दी हत्या! |

Bilaspur Bar Bouncer Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 जून गुरुवार की रात कोटा थाना क्षेत्र में अफेयर के शक में एक बाउंसर की क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले पीड़ित की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और फिर भारी पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान निखिल गोस्वामी (27) के रूप में हुई है, जो कोनी का रहने वाला था। वह जिम चलाने के साथ-साथ अमिगोज बार में बाउंसर का काम करता था। निखिल पेशे से वकील भी था और आरोपी भोला मानिकपुरी (28) का केस लड़ता था।

इसी दौरान निखिल की आरोपी की पत्नी से मुलाकात हुई और दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। हालांकि, काफी समय पहले दोनों की बातचीत बंद हो चुकी थी, लेकिन भोला को अभी भी शक था कि उनका अफेयर चल रहा है। इसी शक के चलते भोला ने हत्या की साजिश रची।

पीड़ित के इंतजार में बैठा था आरोपी

गुरुवार शाम निखिल अपने एक दोस्त के साथ बाहर निकला था। आरोपी भोला पहले से ही मौके पर घात लगाकर बैठा था। जैसे ही निखिल पहुंचा, भोला ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। निखिल के दोस्त मौके से भाग निकाला। आंखों में जलन की वजह से निखिल कुछ देख नहीं पा रहा था। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए भोला ने जमीन पर पड़े भारी पत्थर से निखिल के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे निखिल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

हॉस्पिटल ले जाते समय हुई मौत

स्थानीय लोगों ने निखिल को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई 

एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि- 'आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी शक में उसने निखिल की हत्या कर दी। पुलिस ने भोला मानिकपुरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जांच के लिए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।' 

संबंधित सामग्री

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।

CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP, मिलेंगे ₹30 लाख

राज्य

CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP, मिलेंगे ₹30 लाख

CM विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाने और ₹30 लाख प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक भर्ती को मिली हरी झंडी,  PVTG अभ्यर्थियों को D.Ed.-TET से छूट

राज्य

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक भर्ती को मिली हरी झंडी, PVTG अभ्यर्थियों को D.Ed.-TET से छूट

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों के लिए 5000 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी मिली। PVTG अभ्यर्थियों को D.Ed. और TET से छूट दी गई, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

जुर्म गाथा

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

मध्य प्रदेश के भिंड में छह वर्षीय बच्ची की मौत अब हत्या का मामला बन गई है। मां और उसके प्रेमी पर हत्या के आरोप लगे हैं।

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

सनातन

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

छत्तीसगढ़ के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन और भंडारे लगाए गए।