CM Yogi Tata Motors: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में निर्मित 10 लाखवीं गाड़ी को आज झंडी दिखाकर रवाना किया। टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से 10 लाखवें वाहन को लांच किया गया। 10 लाखवें वाहन की लॉन्चिंग केवल एक प्लांट के उत्पादन की ही उपलब्धि नहीं है बल्कि सप्लाई के लिए UP के ग्लोबल हब बनने का सूचक है। CM ने कहा यह उड़ान रुकने के लिए नहीं है बल्कि आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए है।

10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ की आबादी और 56 फीसदी वर्कफोर्स है। इसका प्रभाव कागजों से बाहर आकर धरातल पर भी देखने को मिल रहा है। टाटा मोटर्स में बनने वाली बसों में हमने बचपन से कई यात्राएं की हैं। लोगों ने TATA का मतलब ट्रस्ट के साथ जोड़ा है। सुई से लेकर हवाई जहाज तक हर क्षेत्र में TATA समूह भारत को सशक्त बनाने के अभियान में लगातार आगे बढ़ रहा है। TATA का निवेश केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है बल्कि UP को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का समझौता है।

CM Yogi Tata Motors: 55% एक्सप्रेसवे
CM ने कहा पहले तमाम चुनौतियां थीं कि कनेक्टिविटी अच्छी नहीं थी। संसाधन कम थे। यह तय करना कठिन होता था कि सड़क है या गड्ढा है। सुरक्षा का संकट था। न तो नियत साफ थी और ना ही कोई नीति। परिणाम ये था कि लोग UP में निवेश करने से डरते थे। आज भारत के कुल एक्सप्रेसवे का 55% एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में है।
