Amravati sexual assault case: महाराष्ट्र में अमरावती के परतवाड़ा में लड़कियों के यौन शोषण मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर के घर पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाया। जांच के लिए प्रशासन ने 46 सदस्यीय SIT का गठन किया है। आरोपी नाबालिग लड़कियों को फंसाता था।

4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि तनवीर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लड़कियों को फंसाते थे, फिर उन्हें मुंबई और पुणे ले जाकर अश्लील वीडियो बनाते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया। जहां उन्हें 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। दावा है कि आरोपियों के पास 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले, जिनसे वह लड़कियों को ब्लैकमेल किया करते थे।
पीड़िताओं से अपील
अब तक किसी भी पीड़ित ने शिकायत के लिए सीधे संपर्क नहीं किया है। पुलिस ने पीड़िताओं और उनके परिवारों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की है। साथ ही उनकी पहचान छिपाने का आश्वासन दिया। तनवीर को 11 अप्रैल को हिरासत में लिया गया था, जब उसके साथ कुछ महिलाओं और लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो Social Media पर वायरल हो गए।
View this post on Instagram
Amravati sexual assault case: अश्लील वीडियो
अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने Videoअपने दोस्तों या किसी संगठित गिरोह के साथ शेयर किए थे या नहीं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, इस डिवाइस में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनकी जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी थाने पहुंचे, और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
