लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ, नवरात्री पर सु...

cm-yogi-adityanath-launches-mission-shakti-5-lucknow-navratri-security

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ, नवरात्री पर सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वालो को दी चेतावनी

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘मिशन शक्ति-50’ का शुभारंभ नवरात्री पर सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वालो को दी चेतावनी

CM Yogi  Mission Shakti 5.0: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ से ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ से अब तक 26 लाख से अधिक बेटियां सीधे तौर पर लाभान्वित हो चुकी हैं। यह योजना इस बात का उदाहरण है कि यदि सरकार की नीयत साफ हो तो योजनाएं अपने आप समाज तक पहुँचती हैं और अपना असर दिखाती हैं। सीएम ने कहा कि महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाएं और अभियान केवल सरकारी कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वास्तव में उनके जीवन को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं।

महिला अपराध पर सीएम सख्त 

सीएम योगी ने अपने संबोधन में महिला अपराधों पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि “महिला संबंधी अपराध में संलिप्त एक अपराधी बाहर से आया था। मारीच की तरह वह उत्तर प्रदेश में घुसा था। लेकिन पुलिस की सख्ती ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि गोली लगने के बाद वह खुद कहने लगा— मैं गलती से उत्तर प्रदेश में आ गया हूं, आगे से ऐसा दुस्साहस नहीं करूंगा।” उन्होंने साफ चेतावनी दी कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है और किसी भी अपराधी के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ का संकल्प

‘मिशन शक्ति’ अभियान का फोल्डर जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह अभियान सीधे तौर पर ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ की भावना से जुड़ा हुआ है।” उन्होंने गृह विभाग को निर्देश दिया कि यह फोल्डर हर स्कूल और कॉलेज में पहुँचाया जाए, ताकि बेटियों और छात्राओं को भी इस मिशन की पूरी जानकारी मिल सके।

CM Yogi  Mission Shakti 5.0: नवरात्रि को लेकर कड़े निर्देश

सीएम योगी ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी भरे लहजे में निर्देश देते हुए कहा, “परसों से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ है। यह माँ जगज्जननी भगवती के अनुष्ठान का पर्व है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की नीयत से आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

संबंधित सामग्री

सागर में 19 महीने के बच्चे की आंखों में डाली खासी की दवां,गई रोशनी  इलाज में लापरवाही पर हंगामा

राज्य

सागर में 19 महीने के बच्चे की आंखों में डाली खासी की दवां,गई रोशनी इलाज में लापरवाही पर हंगामा

मध्य प्रदेश के बांदा सिविल अस्पताल में इलाज के बाद 19 महीने के बच्चे की दृष्टि चली गई, परिवार ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया।

बिहार में नए ROB और पुलों का खाका तैयार, CM सम्राट चौधरी आज नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

राज्य

बिहार में नए ROB और पुलों का खाका तैयार, CM सम्राट चौधरी आज नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

बिहार सरकार ने सड़क और पुल परियोजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की योजना बनाई है।

प्रतिभा को मिलेगी नई पहचान: CM धामी ने 3.75 करोड़ की लागत से बने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण

राज्य

प्रतिभा को मिलेगी नई पहचान: CM धामी ने 3.75 करोड़ की लागत से बने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में 3.75 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया, जो खिलाड़ियों को उन्नत सुविधाएं प्रदान करेगा।

CM योगी की प्रदेशवासियों से अपील: 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने का आह्वान

राज्य

CM योगी की प्रदेशवासियों से अपील: 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने का आह्वान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जुलाई से शुरू हो रहे 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण को जनआंदोलन बनाने की अपील की है।

पुणे केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस का दावा- सिया के इशारे पर चेतन ने दिया धक्का, पहले की थी पूरी साजिश

देश-विदेश

पुणे केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस का दावा- सिया के इशारे पर चेतन ने दिया धक्का, पहले की थी पूरी साजिश

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नये खुलासे हुए हैं। सिया और चेतन ने लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धकेला, जिससे उनकी मौत हो गई।