पूर्ण राज्यत्व दिवस पर CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं, राज्य की गौरवशाली यात्रा को किया नमन

cm-sukhu-wishes-himachal-pradesh-statehood-day

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं, राज्य की गौरवशाली यात्रा को किया नमन

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर cm सुक्खू ने दी शुभकामनाएं राज्य की गौरवशाली यात्रा को किया नमन

Himachal Pradesh Statehood Day: हिमाचल प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और राज्य की गौरवशाली यात्रा को नमन किया। CM ने कहा कि यह दिवस लोकतांत्रिक संघर्ष, जन आकांक्षाओं और विकास के संकल्प का प्रतीक है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने समृद्ध, आत्मनिर्भर और हरित हिमाचल के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए राज्य को सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ाने की संकल्प लिया। 

‘स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा’

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा -
पूर्ण राज्यत्व दिवस हिमाचल की गौरवशाली यात्रा, ऐतिहासिक संघर्षों और एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। यह दिवस हमें अपने स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेने और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प अपनाने का अवसर प्रदान करता है। 
मुख्यमंत्री सुक्खू  ने हिमाचल प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेतृत्व का सम्मान किया। उन्होंने ‘हिमाचल के शिल्पकार’ डॉ. YS परमार सहित उन सभी महान विभूतियों को याद किया, जिनके अथक प्रयासों से प्रदेश ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Pradesh Statehood Day: CM ने इंदिरा गांधी को किया याद

CM सुक्खू ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी, 1971 को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर भारी हिमपात के बीच हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की घोषणा राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मिशन मोड में काम करते हुए राज्य की आर्थिक संरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कोशिश कर रही है। हिमाचल प्रदेश को पूर्णतः आत्मनिर्भर राज्य बनाने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया गया, और प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में ठोस एवं परिणामोन्मुखी कदम उठाए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

राज्य

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल के निशातपुरा में नया रेलवे स्टेशन खुलने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब यहीं होगा।