CM Mohan Yadav: खरगोन में अभ्युदय विश्वविद्यालय का उद्घाटन और श्रीराम दरबार का ल...

cm-mohan-yadav-10

CM Mohan Yadav: खरगोन में अभ्युदय विश्वविद्यालय का उद्घाटन और श्रीराम दरबार का लोकार्पण,सीएम डॉ मोहन यादव रहे मौजूद

cm mohan yadav खरगोन में अभ्युदय विश्वविद्यालय का उद्घाटन और श्रीराम दरबार का लोकार्पणसीएम डॉ मोहन यादव रहे मौजूद

CM Mohan Yadav: खरगोन /मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छात्रों को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर गरीब से गरीब व्यक्ति के प्रति प्रेमभावना रखना, दोस्तों की सहायता करना और प्रकृति से प्रेम करना सीखना चाहिए। भगवान श्रीराम का जीवन सीख देता है कि सीमित संसाधनों से भी युक्ति और बुद्धि के बल से बड़े से बड़ा युद्ध जीता जा सकता है। भगवान राम के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय जिसने उन्हें श्रीराम बनाया श्रीराम की संस्कृति को आत्मसात करना ही छात्रों के लिए अभ्युदय की अवस्था है। [caption id="attachment_98064" align="alignnone" width="248"]CM Mohan Yadav CM Mohan Yadav[/caption]

CM Mohan Yadav: विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद कर रहे

इस आशय से अभ्युदय विश्वविद्यालय के परिसर में श्रीराम दरबार मंदिर का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि निमाड़ के जनजातीय अंचल में अभ्युदय विश्वविद्यालय की स्थापना में उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह टंट्या मामा विश्वविद्यालय के बाद जिले का दूसरा विश्वविद्यालय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रेनेसां समूह इंदौर द्वारा स्थापित अभ्युदय विश्वविद्यालय परिसर के शुभारंभ और श्रीराम दरबार मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद कर रहे थे।

CM Mohan Yadav: निमाड़ क्षेत्र की कपास के लिए नए अवसर खुले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीराम के दिखाए रास्ते पर सीमित संसाधनों से सफलता पाने का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, जो एक साधारण पृष्ठभूमि से होते हुए भी 3 बार देश के प्रधानमंत्री और 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से मध्यप्रदेश सरकार गरीबों और युवाओं का जीवन बदलने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है। हाल ही में संपन्न स्पेन और दुबई की विदेश यात्रा के माध्यम से निमाड़ क्षेत्र की कपास के लिए नए अवसर खुले हैं।

CM Mohan Yadav: आदर्श किसान बने इसके लिए राज्य सरकार संकल्पित

मेड इन इंडिया को प्रोत्साहित करते हुए अब इस क्षेत्र में धागे से लेकर रेडीमेड परिधान भी बन सकेंगे, और यह केवल फाइबर के निर्यात तक ही सीमित नहीं होगा। खरगोन की मिर्ची के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाए जा रहे हैं जिसमें सरकार बिजली, पानी, जमीन में विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन और अनुदान दे रही है। निमाड़ का युवा आदर्श उद्योगपति और आदर्श किसान बने इसके लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

CM Mohan Yadav: सपने सच करने के लिए राज्य सरकार आपके साथ खड़ी

विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन मांगा। कंप्यूटर साइंस के छात्र निखिल यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि विकसित भारत 2047 की अवधारणा में मध्य प्रदेश के युवा अपनी क्या भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि युवा अपनी पसंद के क्षेत्र में पढ़ाई पूरी करें और आदर्श किसान, शिक्षक, उद्योगपति अथवा राजनेता बनने का सपना देखें। आपके सपने सच करने के लिए राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है।

टेक्सटाइल उद्योग लगाने में सरकार सहायता दे ही

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि खरगोन जिले में दो कृषि विद्यालयों की स्थापना कर उन्नत खेती के गुर सिखाए जा रहे है। मिर्ची एवं अन्य स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तथा टेक्सटाइल उद्योग लगाने में सरकार सहायता दे ही है।

मुख्यमंत्री ने परिसर में आम के वृक्ष का पौधारोपण भी किया

CM Mohan Yadav: विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वप्निल कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रेरणा से अभ्युदय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। कोठारी ने बताया कि 05 वर्ष पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने आदिवासी अंचल में विश्वविद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना है और आगे भी उनकी मेहनत से प्रदेश और इसकी युवाशक्ति प्रगति करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने परिसर में आम के वृक्ष का पौधारोपण भी किया।

जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

CM Mohan Yadav: इस अवसर पर खरगोन-बड़वानी सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, जिलाध्यक्ष नंदा ब्राम्हणे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

कल बिजनौर पहुंचेंगे CM योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिए कार्यक्रम

राज्य

कल बिजनौर पहुंचेंगे CM योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिए कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

राज्य

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

उत्तराखंड में हरेला पर्व के अवसर पर CM पुष्कर धामी ने जागेश्वर धाम में पूजा की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

राज्य

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण शुरू किया है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी की जांच आगे बढ़ी, SIT ने मंदिर समिति की रिपोर्ट और CCTV फुटेज का विश्लेषण किया।

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

देश-विदेश

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC ने अपने नए बीटा वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों के अनुभव को और तेज और आसान बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।