उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

हरेला पर्व उत्सव उत्तराखंड

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

उत्तराखंड में हरेला पर्व के अवसर पर CM पुष्कर धामी ने जागेश्वर धाम में पूजा की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम cm धामी ने की पूजा और पौधारोपण

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम |

उत्तराखंड में हरेला का पर्व मनाया जा रहा है। हरेला के मौके पर सीएम पुष्कर धामी आज जागेश्वर धाम पहुंचे। CM धामी ने वृद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने हरेला के मौके पर पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस दौरान CM धामी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

CM ने दी हरेला की शुभकामनाएं

CM धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह पर्व धरती मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमने पूरे प्रदेश में 10 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य लिया था। इस लक्ष्य को पार कर अब तक 10 लाख 80 हजार से ज्यादा पौधे रोपे जा चुके हैं। वहीं, CM धामी के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार में पौधारोपण किया।  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप, DM मयूर दीक्षित, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध समेत साधु संतों और समाजसेवियों ने अपने नाम के साथ पौधे लगाए. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

अलग-अलग प्रजातियों के लगाए पौधे

हरिद्वार वन विभाग के अंतर्गत आने वाले नगर में मियांवाकी वन विकसित किया गया। यहां अलग-अलग प्रजातियों के पौधे हैं। खासकर यहां बाहर से आने वाले लोग अपने और अपने परिजनों और पूर्वजों के नाम पौधे लगाते हैं। जिनकी देखरेख वन विभाग के कर्मचारी किया करते हैं। इस साल भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले लोक पर्व पर नगर वन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री सतपाल महाराज, गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, DFO स्वप्निल अनिरुद्ध, वॉर्डन अजय लिंगवाल समेत कई लोगों ने 200 पौधे लगाए। नीम, बरगद, पीपल, रुद्राक्ष जैसे छायादार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

संबंधित सामग्री

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

राज्य

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और शोध कार्यों की सराहना की।

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख मतदाताओं में त्रुटियां पाई गईं

राज्य

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख मतदाताओं में त्रुटियां पाई गईं

उत्तराखंड में नई वोटर लिस्ट जारी की गई, जिसमें 18 लाख मतदाताओं के विवरण में त्रुटियाँ पाई गईं। मतदाताओं को त्रुटियाँ सुधारने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप; 6 युवकों पर आरोप, बिना कपड़ों के भागी छात्रा

देश-विदेश

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप; 6 युवकों पर आरोप, बिना कपड़ों के भागी छात्रा

उत्तराखंड के हरिद्वार में 6 युवकों द्वारा 14 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का आरोप। घटना के बाद पीड़िता ने गांव के एक घर में शरण ली।

PM मोदी के दौरे से पहले झाड़ू लगाकर CM सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश 

राज्य

PM मोदी के दौरे से पहले झाड़ू लगाकर CM सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश 

हरियाणा के सीएम सैनी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया, जिसमें पौधारोपण और प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले प्रमुख विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई।

देहरादून से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा रवाना: CM धामी ने दिखाई हरी झंडी ,13 जिलों के जल कलश भी भेजे गए

राज्य

देहरादून से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा रवाना: CM धामी ने दिखाई हरी झंडी ,13 जिलों के जल कलश भी भेजे गए

उत्तराखंड के हर्रावाला से सोमनाथ धाम के लिए विशेष आस्था ट्रेन रवाना हुई। इस यात्रा में 720 श्रद्धालु शामिल हैं, और सभी 13 जिलों से जल कलश भी भेजे गए हैं।