सेवा संकल्प अभियान में CM धामी

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

By : सोनिया रायकवार
गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने खुद साफ-सफाई कर श्रमदान किया और लोगों से स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

गुरुद्वारा में मत्था टेककर की सुख-समृद्धि की कामना

स्वच्छता कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

सीएम ने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।

सेवा संकल्प अभियान में हो रहे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रदेश में शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे लगातार जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाना होगा, ताकि हर नागरिक अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में योगदान दे सके।

संबंधित सामग्री

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 332 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, जनसेवा के लिए संकल्पित करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति से बनेगा मजबूत उत्तराखंड: CM धामी

स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति से बनेगा मजबूत उत्तराखंड: CM धामी

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 'आंगन मिलन' कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों और गर्भवती महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें पोषण किट वितरित की।

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखण्ड के खटीमा में आदि रंगोत्सव के दौरान जुएल ओराम ने एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किये।

चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार, स्थानीय जरूरतों पर होंगे फैसले

चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार, स्थानीय जरूरतों पर होंगे फैसले

उत्तराखंड सरकार ने फैसला किया है कि अब कैबिनेट बैठकें देहरादून के बजाय प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी, ताकि स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझा जा सके।

CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों की पैतृक भूमि पर लगेंगी प्रतिमाएं

CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों की पैतृक भूमि पर लगेंगी प्रतिमाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलन के शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने और उनकी स्मृति को संरक्षित करने का ऐलान किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर