CM Dhami on Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच बनी तनानती पर CM पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया। धामी ने कहा – मैं भारतीय सेना का आभारी हूं, जिसने अपने अदम्य साहस, वीरता, बहादुरी और रणनीति से पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हमारे सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
आतंकी ठिकानों का सफाया
जिस तरह से हमारी सेना ने उनकी सीमा में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों का सफाया किया, उससे साफ है कि हमारी सेना एक नया इतिहास रच रही है। मैं इस निर्णायक कार्रवाई के लिए PM नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं। हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई की कि उसे 4 दिन के भीतर ही युद्ध विराम की अपील करने पर मजबूर होना पड़ा।
पाकिस्तान के आस्तीन में आतंकवाद नहीं बल्कि आतंकवाद के आस्तीन में पूरा पाकिस्तान पल रहा है और ऐसे सांपों के फनों को कुचलना नया भारत बखूबी जानता है। pic.twitter.com/wKEg1TpqtP
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 11, 2025
प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णायक कार्रवाई से सेना ने यह साबित कर दिया कि देश की सुरक्षा के लिए कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
पाकिस्तान को युद्धविराम पर किया मजबूर
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना की कठोर और प्रभावी कार्रवाई ने पाकिस्तान को सिर्फ 4 दिनों के भीतर युद्धविराम की अपील करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारी सेना की अदम्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
CM Dhami on Pakistan: CM ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी कि यदि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो भारत उसी भाषा में जवाब देगा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने हताशा में युद्धविराम का उल्लंघन किया, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि यदि वह अपनी हरकतें नहीं सुधारेगा, तो हमारी सेना और सरकार एक पल भी हिचकिचाए बिना जवाब देगी।” धामी ने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं
