New Delhi में इन्वेस्टर कनेक्ट, छत्तीसगढ़ को मिला 6800 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव

chhattisgarh-6800-crore-investment-proposals-industrial-tourism-boost

New Delhi में इन्वेस्टर कनेक्ट, छत्तीसगढ़ को मिला 6800 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव

new delhi में इन्वेस्टर कनेक्ट छत्तीसगढ़ को मिला 6800 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव

राजधानी दिल्ली आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को अभूतपूर्व निवेश प्रस्ताव मिले। स्टील, ऊर्जा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों ने राज्य में उद्योग स्थापित करने, क्षमता विस्तार, होटल निर्माण और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए रुचि दिखाई। कार्यक्रम में शामिल कंपनियों ने कुल 6321.25 करोड़ के औद्योगिक निवेश और 505 करोड़ का पर्यटन निवेश का प्रस्ताव दिया है।

CM ने निवेशकों से की चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योग जगत के प्रमुख निवेशकों, विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की एवं स्टील और टूरिज्म सेक्टर की कई कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र सौंपे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भारत सरकार के केमिकल और उर्वरक मंत्रालय के सचिव अमित अग्रवाल, इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौडरिक भी उपस्थित रहे। Read More-CG Dhan Update : दंतेवाड़ा में धान की रफ्तार धीमी…

एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ने 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

साय एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन संजय गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कंपनी ने राज्य में लगभग 1200 करोड़ के औद्योगिक निवेश का बड़ा प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा। कंपनी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि वह छत्तीसगढ़ में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नाए औद्योगिक संयंत्रों की स्थापना पर गंभीरता से काम कर रही है Read More-पीएम से करवाया अधूरे PM आवास का उद्घाटन, छत की ढलाई तक नहीं हुई

छत्तीसगढ़ को मिले ये निवेश प्रस्ताव

ग्रीन एनर्जी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कचरे से बिजली उत्पादन करने वाले 50 मेगावॉट के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना के लिए 3,769 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया है, जिससे 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह प्रोजेक्ट छतीसगढ़ में कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।आरती कोटेड स्टील ने 315 करोड निवेश प्रस्ताव दिया है इसमें 550 रोजगार सृजन की संभावना है।एसडीआरएम मेटैलिक्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से स्टील प्लांट और पावर यूनिट के लिए 195.75 करोड का निवेश प्रस्ताव दिया है,आरएसएलडी बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ ने इथेनॉल प्लांट के लिए 200 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है। इसमें 213 रोजगार सृजन की संभावना है।जे.के. लक्ष्मी सीमेंट, राजस्थान की तरफ से क्षमता विस्तार के लिए 1816.5 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव दिया गया है, इसमें 110 रोजगार सृजन होगा।अरमानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज रायपुर द्वारा मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण के लिए 25 करोड़ का प्रस्ताव, जिससे 200 युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

पर्यटन क्षेत्र में मिले 505 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

मार्स विवान प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा 217 कमरों वाले होटल के लिए 220 करोड़ निवेश इससे 522 लोगों को रोजगार प्राप्त होगी।हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, तेलंगाना द्वारा वेलनेस रिसॉर्ट एवं शिक्षा केंद्र के लिए 200 करोड़ निवेश।विद्या इन, जशपुर द्वारा 52 कमरों के होटल के लिए 25 करोड़ निवेश।पीएसए रिजार्ट, जगदलपुर द्वारा 150 कमरों के एडवेंचर होटल एवं रिसॉर्ट के लिए 60 करोड निवेश, जिससे बस्तर में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इससे 200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे भरोसेमंद, स्थिर और तेजी से उभरते हुए औद्योगिक गंतव्यों में शामिल है। राज्य में ऊर्जा, खनिज, सक्षम मानव संसाधन और निवेशक हितैषी नीति का ऐसा संयोजन मौजूद है, जो किसी भी उद्योग के लिए अत्यंत उपयुक्त वातावरण तैयार करता है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अनुमतिया अब पहले की तुलना में अधिक तेजी और पारदर्शिता के साथ जारी हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाना आज पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।

संबंधित सामग्री

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।