Ambikapur: केंद्रीय मंत्री शिवराज अंबिकापुर को देंगे आवास की सौगात

union-minister-shivraj-will-be-in-ambikapur-today

Ambikapur: केंद्रीय मंत्री शिवराज अंबिकापुर को देंगे आवास की सौगात

ambikapur केंद्रीय मंत्री शिवराज अंबिकापुर को देंगे आवास की सौगात

मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में होंगे शामिल

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अंबिकापुर में आयोजित 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में शामिल होंगे। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 51 हजार PM आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे।

51 हजार PM आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश

इस दौरान वे छत्तीसगढ़ के लिए 3 लाख नए आवास की स्वीकृति दे सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान सरगुजा संभाग अंतर्गत निर्मित प्रधानमंत्री जनमन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, कैडर दीदी, लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।अति विशिष्ट अतिथि के रूप मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री अरूण साव सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्रीगण एवं विधायक उपस्थित रहेंगे।

शिवराज सिंह चौहान का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

11.45 बजे- स्वामी विवेकानंद एयर पोर्ट रायपुर आगमन 12.00 बजे- स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रस्थान 12.45 बजे- मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा आगमन 12.50 बजे- मां. महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर से प्रस्थान 1.10 बजे- पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर आगमन 1.15 बजे से 03.00 बजे तक- प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम 3.15 बजे- पीजी कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर से प्रस्थान 03.45 बजे- मां. महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर, आगमन 04.14 बजे- मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर से प्रस्थान 05.15 बजे- पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर आगमन एवं प्रस्थान

15 हजार लोगों की बैठक व्यवस्था

कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारी की गई है। कार्यक्रम में पूरे संभाग से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासनिक और भाजपा ने बड़े पैमाने पर वाहनों एवं लोगों को लाने की व्यवस्था की गई है। पीजी कॉलेज मैदान में 15 हजार लोगों की बैठक व्यवस्था की गई है।

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।