Sushasan Tihar : गरियाबंद के इस गांव में अचानक पहुंचे सीएम साय

sushasan-tihar

Sushasan Tihar : गरियाबंद के इस गांव में अचानक पहुंचे सीएम साय

sushasan tihar  गरियाबंद के इस गांव में अचानक पहुंचे सीएम साय

sushasan tihar : सीएम साय ने दिया ग्रामीणों को 222 करोड़ का गिफ्ट

sushasan tihar : सुशासन तिहार को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार जोरों से जुटी हुई है. इसी क्रम में आम-जन की समस्याओं को जानने के लिए सीएम विष्णु देव साय बिना किसी सूचना के गरियाबंद के गांव पहुंच गए. तो फिर क्या...? करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का तोहफा दे दिया.

मडेली ग्राम पंचायत में अचानक पहुंच गए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के पांचवें दिन गरियाबंद जिले के मडेली ग्राम पंचायत में अचानक पहुंच गए. यह सुशासन अभियान का दसवां जिला दौरा था, जहां सीएम बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसका समाधान किया. मंच से सीएम साय की बड़ी घोषणाएं कुल 222 करोड़ रुपये की सौगात मुख्यमंत्री ने मंच से गरियाबंद के विकास को लेकर दो बड़ी घोषणाएं की.

222 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

132 केवी विद्युत सब स्टेशन के लिए 75 करोड़ रुपए की स्वीकृति ग्राम बरेली क्षेत्र में बनेगा यह सब स्टेशन.राजिम से बेलाटुकरी होते हुए छुरा तक 43 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण हेतु 147 करोड़ रुपए की घोषणा. इस तरह कुल 222 करोड़ की घोषणाएं की गईं.मंच से बोले सीएम नई बहुओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ. सीएम ने कहा कि महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है.
नई नवेली बहुओं का नाम भी अब जल्द ही इस योजना में जोड़ा जाएगा. उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना ठप थी, लेकिन उनकी सरकार बनने के दूसरे ही दिन 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए.

220 बिस्तर अस्पताल की मंजूरी हो चुकी

हर दिन एक नया जिला, हर जगह नई चौपाल मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर दिन हेलीकॉप्टर से बिना किसी पूर्व सूचना के किसी न किसी जिले में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत जांच रहे हैं. एनडीटीवी के गरियाबंद जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहाल व्यवस्था को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि गरियाबंद के लिए 220 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति हो चुकी है इसकी जल्द शुरुआत होगी और लोगों को जिले बेहाल स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

Raed More:- मोदी सरकार का बड़ा फैसला : सेना प्रमुख को मिली पूरी टेरिटोरियल आर्मी को तैनात करने की शक्ति

Watch Now:-Nation Mirror पर बोले सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल जी. डी. बक्शी

संबंधित सामग्री

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

उत्तर प्रदेश

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले। कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां पढ़ें।

Election Results 2026 Live: बंगाल में ममता की परीक्षा, तमिलनाडु में विजय का धमाका? पांच राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई हलचल

देश-विदेश

Election Results 2026 Live: बंगाल में ममता की परीक्षा, तमिलनाडु में विजय का धमाका? पांच राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई हलचल

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू। शुरुआती रुझानों में कई राज्यों में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।