रायपुर सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने लगाई फांसी, धरने पर बैठे परिजन

raipur-central-jail-suicide-accused

रायपुर सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने लगाई फांसी, धरने पर बैठे परिजन

रायपुर सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने लगाई फांसी धरने पर बैठे परिजन

raipur central jail news: रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी सुनील महानंद ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह रेप केस के मामले में 11 नवंबर 2025 से जेल में बंद था। सुनील की अचानक मौत से परिजन और समाज के लोग जेल के बाहर धरने पर बैठ गए। पत्नी ललिता महानंद तो हादसे की खबर सुनते ही बेहोश हो गईं। परिजनों ने जेल प्रशासन पर कैदी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

raipur central jail news: ये था मामला

खबर के मुताबिक, सुनील महानंद जेल परिसर में टहलते हुए पेड़ की टहनी से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाई। तत्काल जेल के पहरेदारों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल के सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद है, जिसके आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। Also Read-CM Vishnu Dev Sai NEWS: सीएम विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों के शौर्य को किया नमन

raipur central jail news: परिजनों के आरोप 

परिजन आरोप लगा रहे हैं कि सुनील को लगातार मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी जा रही थीं। साथ ही उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि मृतक की सूचना उन्हें देर से दी गई और शव चोरी-छिपे मॉर्चुरी भेजा गया। इससे परिवार मौके पर समय रहते नहीं पहुंच पाया। परिजन जेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

जेल अधीक्षक का बयान

जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच की जाएगी और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी. उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।  

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।