Naxalite Surrenders : सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता

naxalite-surrenders

Naxalite Surrenders : सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता

naxalite surrenders  सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता

Naxalite Surrenders : लाखों के इनामी 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxalite Surrenders: छत्तीसगढ़ शासन के नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत के अभियान के तहत बड़ी सफलता सुकमा पुलिस को मिली है. इस बार 18 नक्सलियों ने संरेडर किया है.

18 नक्सलियों का सरेंडर

सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस बार 39 लाख के इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. 1 महिला नक्सली समेत 18 नक्सलियों ने किया सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 2 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये,  2 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये और 6 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम था. आत्मसमर्पण नक्सलियों में दक्षिण बस्तर डिवीजन प्लाजा बटालियन नंबर 1 के 4 सक्रिय हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं. छत्तीसगढ़ शासन के नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत के अभियान के तहत ये बड़ी सफलता सुकमा पुलिस को मिली है.

पुनर्वास योजना से बदलाव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि "नक्सल समस्या केवल सुरक्षा बलों की कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक और विकासात्मक चुनौती भी है. सरकार ने इस समस्या को एक समग्र दृष्टिकोण से हल करने का प्रयास किया है.

सरेंडर से रोजगार और विकास

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास योजनाएं तैयार की गई हैं, जिनमें उन्हें रोजगार, आर्थिक सहायता और समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. यह पुनर्वास नीतियां न केवल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं, बल्कि समाज में भी शांति और विश्वास का माहौल बना रही हैं."

बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार

इसके अलावा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया है. इन क्षेत्रों में विकास कार्यों ने न केवल स्थानीय जनजातीय समुदायों का विश्वास बढ़ाया है, बल्कि युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया है.

बीजापुर में बड़ी संख्या में हुए सरेंडर

कुछ दिनों पहले ही बीजापुर में PLGA कंपनी नम्बर 02 के सीवायपीसी (Deputy Commander) राकेश, PLGA बटालियन नम्बर 01 के सदस्य, माड़ डिवीजन कंपनी नम्बर 07 के पीपीसीएम, एसीएम/पीपीसीएम, कंपनी नम्बर 02 पार्टी सदस्य, सीएनएम अध्यक्ष, केएमएस अध्यक्ष, कालाहांडी-कंधमाल-बलांगिर -नुवापाड़ा डिवीजन (KKBN डिवीजन) पार्टी सदस्य, एलओएस कमांडर, सीएनएम सदस्य  87.50 लाख रूपये के 20 ईनामी माओवादी सहित कुल 24 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था.

Read More :- दिल्ली कोर्ट ने ब्रिज भूषण को POCSO मामले में दी क्लीन चिट

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।