किसानों के खेतों में लगी भीषण आग, 400-500 एकड़ की फसल जलकर खाक

dhamtari-agg-news-update

किसानों के खेतों में लगी भीषण आग, 400-500 एकड़ की फसल जलकर खाक

किसानों के खेतों में लगी भीषण आग 400-500 एकड़ की फसल जलकर खाक

Dhamtari agg news: धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरा से भीषण आग लग गई। यहां किसानों के खेतों में भीषण आग लगने से करीब 400 से 500 एकड़ में लगी फसल जलकर खाक हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिस कारण किसान बहुत दुखी है।

[caption id="attachment_140510" align="alignnone" width="1029"]किसानों के खेतों में लगी भीषण आग किसानों के खेतों में लगी भीषण आग[/caption]

बता दें की, गांव के किसानों ने अपने खेतों में चना, राहर, सरसों, लाखड़ी और पैरा की फसल लगाई थी। अचानक खेतों में आग की तेज लपटें उठती देख किसानों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही किसान तुरंत अपने-अपने खेतों की ओर दौड़े और मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

Dhamtari agg news: मोटर पंपों की मदद से आग पर पाया काबू

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई, लेकिन चारों ओर खेतों में फसल होने के कारण दमकल को आग तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। बाद में किसानों ने आसपास के खेतों में लगे मोटर पंपों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पाया। फिलहाल कुछ जगहों पर देर तक धुआं और आग की लपटें देखने को मिली।

नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दी जाए

किसानों का कहना है कि उन्होंने बड़ी मेहनत से यह फसल तैयार की थी, लेकिन आगजनी की घटना में उनकी पूरी मेहनत जलकर राख हो गई। प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Dhamtari agg news: किसानों ने असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई है। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की तैयारी भी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।