CG NEWS : CM विष्णु देव साय ने विभागों के सचिवों से कार्य की प्रगति का लिया फीडबैक

cm-vishnu-deo-sai-marathon-meeting-department-progress

CG NEWS : CM विष्णु देव साय ने विभागों के सचिवों से कार्य की प्रगति का लिया फीडबैक

cg news  cm विष्णु देव साय ने विभागों के सचिवों से कार्य की प्रगति का लिया फीडबैक

Chief Minister Vishnu Deo Sai marathon meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैराथन बैठक आयोजित की जिसमें विभिन्न विभागों के सचिवों से उनके विभागों में चल रहे कार्यों की प्रगति का विस्तृत फीडबैक लिया गया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को मंत्रालय में नई तकनीकी व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए हैं, जिनमें बायोमैट्रिक्स आधारित अटेंडेंस प्रणाली शामिल है।

मैराथन बैठक में समीक्षा

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि विभागीय सचिवों से कार्यों की स्थिति, चुनौतियों और आगामी योजनाओं की जानकारी ली गई है। सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी हों जाए और जनता को बेहतर सरकारी सेवाएं मिले। बैठक का उद्देश्य काम की गुणवत्ता और समय पालन में सुधार लाना था। read more:मां के लिव-इन पार्टनर की बेटों ने ली जान, बोले- हमारी मर्जी के खिलाफ था ये रिश्ता

बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस की पहल

मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय स्तर पर बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस लागू करने के निर्देश दिए। इस प्रणाली से कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी और गैरहाज़िरी के मामलों में कड़ा नियंत्रण रखा जाएगा।

 Chief Minister Vishnu Deo Sai marathon meeting :तकनीकी सुधार से पारदर्शिता बढ़ेगी

बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस प्रणाली लागू होने से गैरजरूरी अनुपस्थितियों पर रोक लगेगी, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सरकारी कामकाज की गति में सुधार होगा। सरकार का लक्ष्य है कि इस तकनीक के माध्यम से डिजिटल और जवाबदेह प्रशासनिक तंत्र स्थापित किया जाए।

विभागीय सचिवों की भूमिका

सचिवों को निर्देश दिए गए कि वह अपने विभागों में इस तकनीकी बदलाव को उचित रूप से लागू करें और कर्मचारियों को इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही, नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग से कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

आगे की योजना

मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर प्रगति की समीक्षा जारी रहेगी। नई टेक्नोलॉजी द्वारा प्रशासनिक प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने का प्रयास जारी रहेगा। मुख्यमंत्री साय की यह पहल सरकारी कामकाज में सुधार, जवाबदेही और समय प्रबंधन के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगी। बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस प्रणाली से संरचनात्मक बदलाव आएंगे और सरकारी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे।  

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।