धर्मांतरण विवाद पर बवाल: बिलासपुर में घर में तोड़फोड़, पुलिस के सामने मारपीट!

bilaspur-conversion-dispute-violence-sirgitti

धर्मांतरण विवाद पर बवाल: बिलासपुर में घर में तोड़फोड़, पुलिस के सामने मारपीट!

धर्मांतरण विवाद पर बवाल बिलासपुर में घर में तोड़फोड़ पुलिस के सामने मारपीट 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि डायल-112 के पायलट ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के साथ मारपीट की और उनके घर में तोड़फोड़ की.घटना Sirgitti थाना क्षेत्र के कुंदरा पारा इलाके की बताई जा रही है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा

शुक्रवार को पीड़ित परिवार की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे डरे हुए हैं और करीब 12 दिनों से अपने घर लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.पीड़ित पक्ष के अनुसार, 15 फरवरी को भी धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद हुआ था। उस समय तोमन अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर आया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

हर रविवार धर्म प्रचार का आरोप

मोहितराम खांडे का आरोप है कि तोमन खांडे के घर में हर रविवार पादरी को बुलाकर धर्म प्रचार किया जाता है और आसपास के लोगों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है.उनका यह भी कहना है कि तोमन अक्सर पुलिस का डर दिखाकर धमकाता था और कहता था कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

आरोपी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

दूसरी ओर तोमन खांडे ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि यह विवाद धर्मांतरण का नहीं बल्कि जमीन से जुड़ा पुराना मामला है.तोमन का आरोप है कि मोहितराम और उनके परिजन ही उनके घर में घुस आए थे और वहां तोड़फोड़ की। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में उनके घर के सामान को नुकसान पहुंचा और करीब 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

पुलिस के अनुसार घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। उस समय धर्मांतरण की बात सामने नहीं आई थी और जमीन विवाद की जानकारी दी गई थी.पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।