बीजापुर में सड़क पर बैठे 100 परिवार, घरों पर चला था बुलडोजर, टेंट लगाकर रह रहे

bijapur-100-families-homeless-bulldozer-demolition-tents-road

बीजापुर में सड़क पर बैठे 100 परिवार, घरों पर चला था बुलडोजर, टेंट लगाकर रह रहे

बीजापुर में सड़क पर बैठे 100 परिवार घरों पर चला था बुलडोजर टेंट लगाकर रह रहे

Bijapur families Highway Jam: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नगर पालिका की कार्रवाई से लोग सड़कों पर आ गए है। बेघर हुए 100 परिवारों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। रायपुर-हैदराबाद मार्ग नेशनल हाईवे 63 में बैठकर प्रभावित परिवारों ने नुकसान का मुआवजा मांगने के साथ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

100 घरों पर चला बुलडोजर

धरने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। बता दें कि 16-17 जनवरी 2 दिन की कार्रवाई में प्रशासन ने अवैध बताते हुए 100 घरों पर बुलडोजर चलवा दिया था। तब से बेघर हुए लोग टेंट लगाकर रह रहे है। [caption id="attachment_128805" align="alignnone" width="659"]प्रशासन ने अवैध बताते हुए 100 घरों पर बुलडोजर चलाया प्रशासन ने अवैध बताते हुए 100 घरों पर बुलडोजर चलाया[/caption]

 विधायक ने की प्रभावितों से मुलाकात

 विधायक विक्रम मंडावी ने 18 जनवरी की सुबह न्यू बस स्टैंड के पीछे चट्टानपारा इलाके में टेंट लगाकर रह रहे पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। जिसके बाद वे सभी परिवारों को लेकर बीच सड़क बैठकर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। 

Bijapur families Highway Jam: किया चक्काजाम

विधायक मंडावी ने मांग की है कि बेघर हुए लोग जहां पर भी टेंट के सहारे बैठे हुए है उन्हें वहीं जमीन-घर दिया जाए। भविष्य में फिर इस तरह की कार्रवाई ना हो इसका आश्वासन दिया जाए। साथ ही प्रभावितों को मूलभूत सुविधाएं मिले। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  [caption id="attachment_128807" align="alignnone" width="615"]हाईवे किया चक्काजाम हाईवे किया चक्काजाम[/caption]

टेंट लगाकर रह रहे परिवार

Bijapur families Highway Jam: बता दे कि, बीजापुर में 16-17 जनवरी को 2 दिन की कार्रवाई में न्यू बस स्टैंड के पीछे स्थित चट्टानपारा इलाके में प्रशासन ने 100 मकानों पर बुलडोजर चला दिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में रहने वाले परिवार बेघर हो गए और कड़ाके की ठंड में पॉलिथीन के टेंट के सहारे रात गुजारी। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड दंपती का घर भी तोड़ दिया गया, जबकि जवान ड्यूटी पर गया हुआ था। कुछ परिवार यहां 12-13 साल से रह रहे थे। पीड़ितों का कहना है कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने पक्का मकान बनाया था।

संबंधित सामग्री

देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे गर्म, पारा 46.9°C:UP के 60 जिलों में चलेगी लू

मध्य प्रदेश

देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे गर्म, पारा 46.9°C:UP के 60 जिलों में चलेगी लू

भारत में लगातार गर्मी बढ़ रही है, जिससे अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच पहुंच गया है। सरकार ने कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में देर रात सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में देर रात सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना में शामिल टवेरा गाड़ी ट्राली से टकराई थी।

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

सनातन

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। जलाभिषेक, पंचामृत पूजन और भस्म अर्पण के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

देश-विदेश

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले BJP और TMC समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी, बमबाजी और गोली लगने के दावे से माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षा बढ़ाई गई है।

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया