LPG की किल्लत के बीच मारपीट,गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

bhilai-marpit-news-update

LPG की किल्लत के बीच मारपीट,गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

lpg की किल्लत के बीच मारपीटगैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

Bhilai marpit news: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के गैस एजेंसियों में अब गैस एजेंसी के संचालक बाउंसर तैनात करने लगे हैं। इस बीच खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस एजेंसी में बाउंसर और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई है। ग्राहक ने पुलिस को बताया कि उसके साथ बाउंसरों ने धक्का-मुक्की की और उसके मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

[caption id="attachment_143308" align="alignnone" width="1187"]मारपीट की फोटों मारपीट की फोटों[/caption]

Bhilai marpit news: पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया

बता दें की एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। भीड़ अधिक होने के कारण एजेंसी संचालकों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाउंसर तैनात किया था। इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, बाउंसर ने युवक के साथ मारपीट कर दी। लाइन में खड़े बाकी ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

Bhilai marpit news: दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हालांकि गैस एजेंसी के प्रबंधक ने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ मना कर रहे है। पुलिस ने बताया की अभी तक इस मामले में किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि, गैस एजेंसी में अक्सर अव्यवस्था रहती है और ग्राहकों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जाता है। लोगों ने प्रशासन से एजेंसी की व्यवस्था सुधारने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।