Akash Rao Girpunje: शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम व...

akash-rao-girpunje

Akash Rao Girpunje: शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री और आला नेताओं ने दिया कांधा

akash rao girpunje शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई मुख्यमंत्री और आला नेताओं ने दिया कांधा

Akash Rao Girpunje: रायपुर। सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे को मंगलवार को राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और गृह मंत्री अरुण साव सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।

[caption id="attachment_86745" align="alignnone" width="300"]Akash Rao Girpunje Akash Rao Girpunje[/caption]

Akash Rao Girpunje: पार्थिव शरीर को कांधा दिया

मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया। इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं।

Akash Rao Girpunje: आमजन ने शहीद को नमन किया।

शहीद की अंतिम यात्रा राजधानी के चंगोराभाठा स्थित उनके निवास से सजे-धजे रथ के जरिए निकाली गई। रास्ते भर सैकड़ों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर खड़े नजर आए। हाथ जोड़कर और पुष्प अर्पित कर आमजन ने शहीद को नमन किया।

Akash Rao Girpunje: शहीद के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की

माना के चौथी वाहिनी परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस के आला अधिकारियों सहित मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी आकाश राव को अंतिम सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद भावुक था, जहां पुलिस कर्मियों के साथ आम नागरिकों ने भी शहीद के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी

एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की शहादत ने छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रदेश को एक बार फिर नक्सल हिंसा की क्रूरता का एहसास कराया है। अपने कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले इस जांबाज़ अधिकारी को आज पूरे प्रदेश ने गर्व और सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

READ MORE: IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।