छतरपुर: जिस पत्नी से कलह, उसी की गोद में निकली जान

chhatarpur-death-case-ti-suspended-after-incident

छतरपुर: जिस पत्नी से कलह, उसी की गोद में निकली जान

छतरपुर जिस पत्नी से कलह उसी की गोद में निकली जान

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाने में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 22 साल राम विशाल अहिरवार ने थाने में ही जहर खा लिया, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय पत्नी की गोद में उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंदला थाना प्रभारी संदीप दीक्षित को निलंबित कर दिया है।

[caption id="attachment_146452" align="alignnone" width="300"]युवक ने किया सुसाइड युवक ने किया सुसाइड[/caption]

थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाए थे दंपति

राम विशाल अहिरवार और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया था। शुक्रवार को दोनों परिवार चंदला थाने पहुंचे, जहां आपसी बातचीत के दौरान अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई।पत्नी लीला के मुताबिक, बातचीत के दौरान अचानक उल्टी शुरू हुई। जांच करने पर उसकी जेब से कोई जहरीला पदार्थ मिला। इसके बाद पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मां का आरोप- पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला

मृतक की मां मुलिया अहिरवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे के साथ थाने में मारपीट की गई.उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पट्टे से पीटा और बेटे की चीखें सुनाई दे रही थीं। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। मां का दावा है कि पुलिस की पिटाई के कारण ही बेटे की मौत हुई।

पत्नी बोली- हमें नहीं पता कब खाया जहर

पत्नी लीला ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि पति ने जहर कब खाया। वह थाने में करीब एक घंटे तक साथ थे और बातचीत कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ही स्थिति गंभीर हुई।उन्होंने यह भी बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर विवाद करते थे, जिसके कारण वह मायके में रह रही थीं।

जांच के बाद ही साफ होगी सच्चाई

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली और थानों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।