Akshay's Action Inspiration Secrets: बॉलीवुड का खिलाड़ी बना टॉम एंड जैरी का फैन,...

bollywood-khiladi-inspired-by-tom-and-jerry-stunts

Akshay's Action Inspiration Secrets: बॉलीवुड का खिलाड़ी बना टॉम एंड जैरी का फैन, स्टंट्स के लिए ली प्रेरणा!

akshays action inspiration secrets बॉलीवुड का खिलाड़ी बना टॉम एंड जैरी का फैन स्टंट्स के लिए ली प्रेरणा

Akshay's Action Inspiration Secrets: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने लंबे करियर में कई खतरनाक स्टंट्स किए हैं जिन्हें उन्होंने खुद परफॉर्म किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इन एक्शन सीक्वेंस की प्रेरणा कहां से आती है? हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने खुलासा किया कि उन्हें यह प्रेरणा किसी हॉलीवुड फिल्म या स्पेशल स्टंट टीम से नहीं, बल्कि बच्चों के लोकप्रिय टीवी शो 'टॉम एंड जैरी' से मिलती है। Read More: Akshay on Paresh Rawal Exit: परेश रावल के ‘Hera Pheri 3’ फिल्म छोड़ने पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी…

'टॉम एंड जैरी बच्चों के लिए नहीं, असल में वायलेंट शो है' - अक्षय

अक्षय कुमार ने हंसते हुए कहा -

"आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मैं अपने ज्यादातर स्टंट्स की प्रेरणा टॉम एंड जैरी से लेता हूं। मुझे यह शो बहुत पसंद है, लेकिन मैं मानता हूं कि यह बहुत वायलेंट है। हर एपिसोड महज 10-12 मिनट का होता है और पूरा एक्शन से भरा होता है। मैं वहां से आइडिया लेता हूं और फिल्मों में इस्तेमाल करता हूं।" akshaykumarr

किस सीन से किस फिल्म का आइडिया आया?

अक्षय ने इंटरव्यू में कुछ सटीक उदाहरण भी दिए - 1. 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' में हेलिकॉप्टर से लटकने वाला सीन उन्होंने टॉम से प्रेरित होकर किया। उन्होंने कहा कि मैंने एक बार देखा था कि - टॉम हेलिकॉप्टर से लटक कर नीचे आता है और जेरी को पकड़ता है। 2. 'खिलाड़ी 420' में प्लेन से लटकने वाला स्टंट भी कार्टून शो से आया आइडिया था। उन्होंने बताया कि- टॉम एंड जैरी शो में एक बार एक सीन में टॉम प्लेन से लटकता है। और इसे देखकर मैंने यह स्टंट किया। 3. 'खतरों के खिलाड़ी' में झूला बांध कर हेलिकॉप्टर में बैठने वाला स्टंट, टॉम और जेरी के एक मजेदार सीन से लिया गया। जिसमें टॉम हेलिकॉप्टर के नीचे झूला बांधता है और जेरी के साथ बैठकर वाइन पीता है। akshayy (1)

"टॉम एंड जैरी सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म है" - अक्षय

अक्षय ने कहा कि- भले ही 'टॉम एंड जैरी' को लोग एक मजेदार शो मानते हैं, लेकिन असल में यह एक्शन के लिहाज से बेहतरीन 'फिल्म' जैसी है। उन्होंने चौंकाते हुए कहा - "एक एपिसोड में टॉम पूरा घर बैट से तोड़ देता है। सोचिए, आप बच्चों को कितना वायलेंट शो दिखा रहे हैं!"

भगवान शिव के रूप में दिखेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अब अपनी अगली फिल्म 'कन्नप्पा' में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म विष्णु मंचू और मोहन बाबू द्वारा निर्मित है। इसमें सुपरस्टार प्रभास और मोहनलाल का भी कैमियो है। यह फिल्म 27 जून को बॉक्स ऑफिस में रिलीज होगी।

कुछ दिन पहले हुआ था प्लेन क्रैश, कन्नप्पा का ट्रेलर इवेंट किया था स्थगित...

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस संवेदनशील माहौल को देखते हुए अपनी फिल्म ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी टाल दिया था।

अक्षय कुमार और विष्णु मांचू ने ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर लॉन्च किया स्थगित…

फिल्म ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर 13 जून को इंदौर में लॉन्च होना था, लेकिन हादसे को देखते हुए यह इवेंट भी रद्द कर दिया गया है और ट्रेलर रिलीज को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार, महेश बाबू, प्रभास, काजल अग्रवाल, रघु बाबू, और मधु जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार ने जताया दुख…

एक्टर ने दुख व्यक्त करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि- “एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और अवाक हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं ही हैं ?।”

संबंधित सामग्री

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

राज्य

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

मध्य प्रदेश में किसानों ने मूंग खरीद और खाद वितरण की मांग के लिए आंदोलन तेज किया, पुलिस ने भोपाल मार्च रोका।

खंडवा में सीएम मोहन का कांग्रेस पर हमला, बोले- किसानों को सूखा छोड़ा, भाजपा ने खेतों तक पानी पहुंचाया

राज्य

खंडवा में सीएम मोहन का कांग्रेस पर हमला, बोले- किसानों को सूखा छोड़ा, भाजपा ने खेतों तक पानी पहुंचाया

खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए और भाजपा की विकास योजनाओं की प्रशंसा की।

बेटियों ने रचा इतिहास,  ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

देश-विदेश

बेटियों ने रचा इतिहास, ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

ईशा सिंह ने 25 m पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। भारत को इस इवेंट में कुल 3 मेडल मिले।

उन्नाव में युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

राज्य

उन्नाव में युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

उन्नाव में एक युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

तरुण चुघ को गृह मंत्रालय की संसदीय समिति में जगह, पंजाब के लिए अहम जिम्मेदारी

राज्य

तरुण चुघ को गृह मंत्रालय की संसदीय समिति में जगह, पंजाब के लिए अहम जिम्मेदारी

तरुण चुघ को गृह मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करेगी।