6 राज्यों की पुलिस ने भोपाल में जमाया डेरा, फरार राजू ईरानी और गिरोह की खोज

bhopal-raju-irani-gang-police-operation

6 राज्यों की पुलिस ने भोपाल में जमाया डेरा, फरार राजू ईरानी और गिरोह की खोज

6 राज्यों की पुलिस ने भोपाल में जमाया डेरा फरार राजू ईरानी और गिरोह की खोज 

raju irani gang police operation: भोपाल में ईरानी डेरा अमन कॉलोनी को फिलहाल 6 राज्यों की पुलिस ने घेरे में ले रखा है. वजर साफ है. कुख्यात राजू ईरानी और उसके गिरोह के पांच सदस्य लगातार फरारी पर हैं.  पुलिस ने अब देशभर में डेरे को संरक्षण देने वालों का डेटा तैयार करना शुरू कर दिया है, ताकि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.

raju irani gang police operation: देशभर में फैला गिरोह

सूत्रों के मुताबिक ईरानी गैंग का नेटवर्क सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं है। किसी भी वारदात के बाद गिरोह के सदस्य मुंबई, बैंगलुरू, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और एमपी के देवास, नर्मदापुरम जैसे इलाकों में फरार हो जाते हैं। वहीं, दूसरे राज्यों से उनके रिश्तेदार भोपाल में आकर छिपते हैं. ऐसे में सभी राज्यों की पुलिस अब मिलकर इस गिरोह के खिलाफ अभियान चला रही है.

raju irani gang police operation: डेरे की जमीन और अवैध निर्माण की जांच

भोपाल नगर निगम ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिल्डिंग परमिशन और अतिक्रमण शाखा डेरे के निर्माण और जमीन के कागजात की जांच में लगी है. बताया जा रहा है कि नियम विरुद्ध बने मकानों पर जल्द बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है।

राजू ईरानी और अन्य की तलाश 

पुलिस के निशाने पर हैं.  राजू ईरानी, गुलाब ईरानी, सालिक ईरानी और सबदर। हाल ही में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद ये सभी लगातार फरार हैं। डेरे में रहने वाले अन्य अपराधी चोरी, लूट और ठगी जैसी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। इनके काम करने का तरीका इतना संगठित है कि इसे पूरा नेटवर्क कहा जा रहा है।

2014 की आगजनी 

भोपाल की अमन कॉलोनी में साल 2014 में मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। पत्थरबाजी और फायरिंग की इस घटना में करीब 39 मकानों में आगजनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर सख्ती दिखाई थी। अब भी वहां की सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी है।  

संबंधित सामग्री

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

राज्य

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू होने से पर्यटक 1200 फीट की ऊँचाई से शहर का नजारा देख सकेंगे। इस योजना के तहत कई महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ा गया है।