Bhopal Janmastami: मंदिर या सेल्फी जोन, खुद को बड़ा भक्त दिखाने की ये कैसी कोशिश ?

bhopal-janmastami

Bhopal Janmastami: मंदिर या सेल्फी जोन, खुद को बड़ा भक्त दिखाने की ये कैसी कोशिश ?

bhopal janmastami मंदिर या सेल्फी जोन खुद को बड़ा भक्त दिखाने की ये कैसी कोशिश

Bhopal Janmastami: देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। योगेश्वर श्रीकृष्ण के मंदिरों को देशभर में सजाया गया, इस दौरान अपने प्रभु के दर्शन करने के लिए भक्तो का सैलाब मंदिर पहुंचा।

भक्त या सोशल मीडिया के दीवाने

भक्ति के इस उत्सव में सोशल मीडिया के दीवाने भी दिखे जो प्रभु से ज्यादा खुद में ही मगन थे. स्टेटस के लिए मंदिर में सेल्फी की होड़ ने कहीं न कहीं दूसरे भक्तों को परेशान किया. जो लोग द्वारिकाधीश के दर्शन की आस में उपवास रखकर मंदिर पहुंचे उनको सोशल दीवानों ने दर्शन तक नहीं करने दिए.

Read More: Janmastami Celebration: जनमाष्टमी के बाद सिंहस्थ की तैयारी

बिरला मंदिर बना सेल्फी पॉइंट

ऐसा लग रहा था कि मानों प्रभु के सबसे बड़े भक्त यहीं हैं और इनके स्टेटस देखने से भी आपको यही भ्रम हो सकता है. पर क्या सच में ये भक्ति में डूबकर ही पहुंचे थे. या दिखावा इनको खींचकर मंदिर लाया. भोपाल के बिरला मंदिर बना सेल्फी पॉइंट.

इसी बीच कुछ ऐसे वाकए भी सामने आए जिनमें पुलिस और प्रशासन की लापरवाही दिख रही थी। भोपाल के प्रसिद्ध बिरला मंदिर में भी भगवान का जन्मदिन मनाया गया। भक्त भगवान के दर्शन करने आए, यहां भी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर स्टेटस डालने के लिए लोगों ने मंदिर को सेल्फी पॉइंट बना दिया। लोगों को देख के ऐसा लग रहा था जैसे भगवान तो बस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए ही हैं।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

Bhopal Janmastami: हुड़दंग की बदमाशी

अब बात करते हैं उन लोगो की जो हुड़दंग मचाने त्योहारों पर मंदिरों में आते है। 10 से 15 लड़कों के झुंड कान्हा जी के ठीक सामने खड़े हो गए और जोर जोर से जयकारे लगाने लगे, ये उनकी भक्ती कम मस्ती ज्यादा लग रही थी।

हुड़दंग में लड़कियों को सबसे ज्यादा दिक्कत

आस पास के लोगों को धक्का देती ये नौजवानों की भीड़ वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को शायद ये बताने की कोशिश कर रही थी की हम ज्यादा बड़े भक्त है, लेकिन शायद वे ये भूल गए की उनके इस हुड़दंग में कई लोगों को भगवान के दर्शन नहीं हो पाए. मंदिर में हो रहे हुड़दंग में लड़कियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई. एक दूसरे को धक्का देती भीड़ को न बच्चे दिख रहे थे और न बुजुर्ग।

अब बात पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी की

जन्माष्टमी पर लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी, पूरी व्यवस्था और सुरक्षा शासन प्रशासन को पहले से ही तय करनी होती है। लेकिन मंदिरों में हुड़दंग कर रहे उत्पातियों को पुलिस देखती रही, ना किसी को रोका और न टोका, और तो और कुछ पुलिस वाले भी स्टेटस के दीवाने निकले है। वे व्यवस्था छोड़ सेल्फी और फोटो खींचने में लगे रहे।

रामनवमी - जन्माष्टमी जैसे मौकों पर मंदिरों में बिगड़ती व्यवस्था पर समाज और सरकार दोनों को सोचना होगा. नहीं तो शांति और ईश्वर का अहसास कराने वाले ये पूजा स्थल सेल्फी जोन बन जाएंगे.

संबंधित सामग्री

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई  दुर्घटना पर किया दुःख व्यक्त

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई दुर्घटना पर किया दुःख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

राज्य

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल के निशातपुरा में नया रेलवे स्टेशन खुलने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब यहीं होगा।