MP NEWS: भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर बनेगा 31 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाइओवर, सिंहस्थ से पहले काम होगा पूरा

bhopal-indore-highway-31-crore-six-lane-flyover

MP NEWS: भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर बनेगा 31 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाइओवर, सिंहस्थ से पहले काम होगा पूरा

mp news भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर बनेगा 31 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाइओवर सिंहस्थ से पहले काम होगा पूरा

bhopal indore highway: राजधानी भोपाल के 11 मील खजूरी जंक्शन पर 31 करोड़ रुपए की लागत से सिक्सलेन फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाइओवर के बनने से जंक्शन पर होने वाले यातायात जाम और सड़क हादसों से राहत मिलेगी। साथ ही, इससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी आसानी से संभव होगा। इस मार्ग से रोज़ाना करीब 20 हजार वाहन गुजरते हैं।

भूमिपूजन और उद्घाटन

विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने फ्लाइओवर के लिए भूमिपूजन किया। उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के दौरान यह फ्लाइओवर ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा।

बायपास जंक्शन पर जाम से मिलेगी राहत

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि फ्लाइओवर बनने के बाद इंदौर-भोपाल हाईवे और भोपाल बायपास जंक्शन पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। आने वाले सिंहस्थ में बढ़ने वाले ट्रैफिक के दबाव को भी यह सिक्सलेन फ्लाइओवर नियंत्रित करेगा।

हुजूर के गांवों में विकास

निर्माण कार्यों के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि विधायक शर्मा के नेतृत्व में हुजूर के ग्रामीण क्षेत्र भी शहर की तरह विकसित हो रहे हैं। हुजूर विस में पिछले 5 दिनों में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन हो चुका है। इनमें कोलार के मंदाकिनी चौराहा से दानिशकुंज चौराहा तक फोरलेन निर्माण और सूखी सेवनिया सिक्सलेन फ्लाइओवर शामिल हैं।

उज्जैन सिंहस्थ से पहले निर्माण पूरा होगा

एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइओवर का निर्माण 18 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। फ्लाइओवर और सर्विस रोड पर लाइटिंग की व्यवस्था भी होगी। कुल 31 करोड़ रुपए की लागत से यह फ्लाइओवर 850 मीटर लंबी होगी और इसे मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम बनाएगा। Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

संबंधित सामग्री

कौशांबी में LPG में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराकर पलट गया, जिससे भीषण आग लगी और चालक की मौत हो गई। कई वाहन भी जल गए।

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

राज्य

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गर्भवती महिला की नदी पार करते समय डिलीवरी हुई, एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उसे बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा।

 SRK के बॉलीवुड में हुए 34 साल हुए पूरे, बचपन की तस्वीर हुई वायरल

मनोरंजन

SRK के बॉलीवुड में हुए 34 साल हुए पूरे, बचपन की तस्वीर हुई वायरल

Bollywood superstar Shah Rukh Khan marks 34 years in the film industry, shares a unique childhood photo at an event in Mangaluru, and goes viral for speaking Kannada.

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

राज्य

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से स्कूल, वाहन और मकानों को नुकसान पहुँचा। सड़कें बाधित हुईं, पर यातायात बहाल कर दिया गया।

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

राज्य

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

BJP अपने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण देने जा रही है। इसमें 7 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे और उन्हें विचारधारा, नेतृत्व और विकास योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।