Balochistan Attack : बलूचिस्तान में 130 पाकिस्तानी सैनिक को उड़ाया, 12 अलग-अलग ठिकानों पर हमला

balochistan-attack-130-pakistani-soldiers-killed

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में 130 पाकिस्तानी सैनिक को उड़ाया, 12 अलग-अलग ठिकानों पर हमला

 balochistan attack  बलूचिस्तान में 130 पाकिस्तानी सैनिक को उड़ाया 12 अलग-अलग ठिकानों पर हमला

बलूच सेना ने 12 हमलों में 7 आत्मघाती हमले करने का दावा किया

 Balochistan Attack : बलूच लिबरेशन आर्मी बीएलए ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने अब तक 14 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है।

बीएलए का 'ऑपरेशन हेरोफ'

बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, बीएलए ने 'ऑपरेशन हेरोफ' के तहत बलूचिस्तान में 12 अलग-अलग ठिकानों पर हमला किया। बीएलए ने रविवार देर रात हमले किए और पाकिस्तानी सेना के शिविरों और पुलिस चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने कई राजमार्गों को भी अवरुद्ध कर दिया।

Balochistan Attack 130 Pakistani soldiers killed

बीएलए ने 'ऑपरेशन हेरोफ' को बलूचिस्तान पर कब्जा करने की दिशा में पहला कदम बताया। बलूच समूह ने इस अभियान को बलूचिस्तान की आजादी के लिए मील का पत्थर बताया है। ऑपरेशन में 800 बीएलए फाइटर्स में शामिल रहे बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने कहा कि यह ऑपरेशन हेरोफ का पहला चरण था।

उन्होंने दावा किया कि वह सफल रहे हैं। जिंद ने कहा कि उनकी विभिन्न टीमों के 800 लड़ाकों ने अभियान में हिस्सा लिया। इनके लड़ाकों ने बलूचिस्तान में मौजूद पाकिस्तानी सेना की कई पोस्टों और कैंपों को तबाह कर दिया था।

बेला शिविर पर 20 घंटे तक कब्जा

उन्होंने कहा कि फिदायीन लड़ाकों की उनकी 'माजिद ब्रिगेड' ने बलूचिस्तान के बेला शिविर पर 20 घंटे तक कब्जा कर रखा था। यहां पाकिस्तानी सेना के 68 जवान मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे। बीएलए के लड़ाके पाकिस्तानी सैनिकों पर रॉकेट लॉन्चर से हमला कर रहे हैं। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बीएलए के लड़ाके पाकिस्तानी सैनिकों पर रॉकेट लॉन्चर से हमला कर रहे हैं। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बलूच पुलिस ने पहले ही दूर रहने की चेतावनी दी प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने पहले ही स्थानीय पुलिस को पाकिस्तानी सेना की मदद नहीं करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि 22 पुलिसकर्मियों और कर संग्रह कर्मियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया और अभियान खत्म होने के बाद उन्हें सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बीएलए ने कहा कि वह पुलिस और लेवी बलों को बलूचों का सहयोगी मानता है। हालांकि, समूह ने चेतावनी दी कि पाकिस्तानी सेना की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

बीएलए ने कहा कि सात आत्मघाती हमलावर मारे गए, जिनमें से एक महिला थी, बीएलए ने कहा कि हमले में उसके सात फिदायीन मारे गए। इनमें एक महिला भी थी, महल बलोच। बीएलए ने दोनों आत्मघाती हमलावरों की तस्वीरें भी जारी कीं। बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार महल आत्मघाती हमले में जान गंवाने वाली तीसरी बलूच महिला हैं।

खबरों के मुताबिक, पहली बलूच महिला जिलान कुर्द थीं, जिन्होंने 1996 में तुर्की सैनिकों पर आत्मघाती हमला किया था। इसके बाद अप्रैल 2022 में शैरी बलूच ने चीनी नागरिकों को निशाना बनाया।

संबंधित सामग्री

झारखंड में शराब माफिया पर बड़ा वार! सीएम हेमंत ने कसी लगाम, 583 सिपाहियों की भर्ती और GPS निगरानी का ऐलान

राज्य

झारखंड में शराब माफिया पर बड़ा वार! सीएम हेमंत ने कसी लगाम, 583 सिपाहियों की भर्ती और GPS निगरानी का ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और तस्करी पर सख्ती बरतने के लिए निर्देश दिए।

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

देश-विदेश

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

महाराष्ट्र की 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने परीक्षा में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली। नीट पेपर लीक से जुड़ी अनियमितताओं के बाद बढ़ रहे हैं ऐसे मामले।

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में सरेराह वारदात; आरोपी फरार

राज्य

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में सरेराह वारदात; आरोपी फरार

भोपाल के गौतम नगर में एक युवक की चाकू से हत्या की गई। सचिन पंथी की पहचान हुई। पुराने मकान विवाद और महिला पर बुरी नजर के चलते विवाद होने का आरोप है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

राज्य

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक स्कूली बच्ची से उसकी पढ़ाई और दैनिक जीवन के बारे में बात की।

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

राज्य

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

मध्य प्रदेश में किसानों ने मूंग खरीद और खाद वितरण की मांग के लिए आंदोलन तेज किया, पुलिस ने भोपाल मार्च रोका।