27 साल बाद ज्येष्ठ शिवरात्रि पर बन रहा है अद्भुत संयोग, करें ये काम

Jyeshtha Shivratri 2026

27 साल बाद ज्येष्ठ शिवरात्रि पर बन रहा है अद्भुत संयोग, करें ये काम

The 2026 Jyeshtha Masik Shivratri, falling in an extra month, features a rare Gauri Yog occurring after 27 years, promising benefits for marital issues.

27 साल बाद ज्येष्ठ शिवरात्रि पर बन रहा है अद्भुत संयोग करें ये काम

27 साल बाद ज्येष्ठ शिवरात्रि पर बन रहा है अद्भुत संयोग, करें ये काम |

Jyeshtha Masik Shivratri 2026 Date: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने का पवित्र अवसर माना जाता है। लेकिन साल 2026 की ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि बिल्कुल अनोखी है। इस बार यह पर्व अधिक मास में पड़ रहा है और 27 साल बाद एक दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बन रहा है।

अधिक मास की ज्येष्ठ शिवरात्रि 2026 तिथि

चंद्रिका पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि की शुरूआत 13 जून 2026 (शनिवार) की शाम 04:07 बजे से शुरु होगी। इस तिथि की समाप्ति 14 जून 2026 (रविवार), दोपहर 12:19 बजे होगी।

27 साल बाद बन रहा गौरी योग का दुर्लभ संयोग

इस शिवरात्रि का सबसे खास पहलू है गौरी योग का निर्माण। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेंगे। चंद्रमा और वृषभ राशि के इस शुभ मिलन से आकाश में गौरी योग बन रहा है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग लगभग 27 साल बाद ज्येष्ठ शिवरात्रि पर बन रहा है, जो इसे अत्यंत चमत्कारी बनाता है।

गौरी योग से मिलने वाले लाभ

यह योग विशेष रूप से विवाह संबंधी समस्याओं के लिए बेहद शुभ है। विवाह में देरी या अड़चन आने वाले जातकों के लिए वरदान साबित होगा। 

वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव और कलह को दूर करने के लिए इस दिन भगवान शिव और माता गौरी की साथ में पूजा से अधूरी इच्छाएं शीघ्र पूरी होती हैं।

शिवरात्रि पूजा विधि

सुबह व्रत का संकल्प लें। फिर भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। उन्हें बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद फूल और फल चढ़ाएं इसके साथ ही माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। 
 
पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा, शिव पुराण का पाठ अवश्य करें।


 

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

राज्य

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को CM सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा

राज्य

युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा

मध्यप्रदेश में संसद यूथ पार्लियामेंट 2026 का उद्घाटन हुआ, जिसमें 52 युवा सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारतीय संस्कृति और युवा नेतृत्व पर जोर दिया गया।

MP में अब 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, होटल और मॉल, ज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दी मंजूरी

राज्य

MP में अब 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, होटल और मॉल, ज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दी मंजूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने नई श्रम संहिता 2026 को मंजूरी दी, जिससे दुकानें, होटल और अन्य प्रतिष्ठान रात-दिन खुले रह सकेंगे। कर्मचारियों के घंटे और सुरक्षा को नियमित किया गया है।

हरियाली अमावस्या 2026 आज , जानें अमावस्या तिथि, स्नान-दान का समय और पूजा विधि

सनातन

हरियाली अमावस्या 2026 आज , जानें अमावस्या तिथि, स्नान-दान का समय और पूजा विधि

2026 में हरियाली अमावस्या 12 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन प्रकृति और पितरों के सम्मान में विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं।

सावन शिवरात्रि पर करें ये सरल उपाय, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

सनातन

सावन शिवरात्रि पर करें ये सरल उपाय, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

सावन शिवरात्रि के दिन विशेष पूजा और उपाय से भाग्य और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष मुहूर्त में शिव जी की पूजा की जाती है।