MahaLaxmi Temple MP: मध्यप्रदेश के इस शहर में है माता लक्ष्मी का अनोखा मंदिर, प्...

mahalaxmi-temple-mp-ratlam-gold-silver-prasad

MahaLaxmi Temple MP: मध्यप्रदेश के इस शहर में है माता लक्ष्मी का अनोखा मंदिर, प्रसाद में वितरित किया जाता है सोना-चांदी...

mahalaxmi temple mp मध्यप्रदेश के इस शहर में है माता लक्ष्मी का अनोखा मंदिर प्रसाद में वितरित किया जाता है सोना-चांदी

Mahalaxmi Temple MP: मध्यप्रदेश में एक ऐसा लक्ष्मी माता का मंदिर है, जहां प्रसाद में सोने चांदी के गहने और सिक्के दिए जाते हैं, यह मंदिर मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में स्थित हैं। यह मंदिर अनोखी परंपरा के लिए पूरे देश में मशहूर है। यही विशेषता इस मंदिर को देश के अन्य मंदिरों से अलग बनाती है। Read More: रामदेवरा भादवा मेला 2025: कई किलोमीटर पैदल चलकर आ रहे भक्त, तैयारियां, इतिहास और व्यवस्थाएं

भक्तों की आस्था और मान्यता...

रतलाम के माणक क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भक्तों का मानना है कि यहां आने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। यहां प्रसाद में मिला आभूषण या सिक्का भक्त अपने घर में धन–समृद्धि का प्रतीक मानकर बड़े श्रद्धा से रखते हैं।

यहां का इतिहास काफी रोचक...

मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन और रोचक बताया जाता है। कहा जाता है कि पुराने समय में यहां के राजा और महाराजा राज्य की समृद्धि और उन्नति के लिए माता लक्ष्मी को सोने–चांदी के सिक्के और गहने अर्पित करते थे। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। आज भी श्रद्धालु माता लक्ष्मी को आभूषण और संपत्ति अर्पित करते हैं, क्योंकि उनका विश्वास है कि ऐसा करने से जीवन में सुख–शांति और धन की प्राप्ति होती है।

मंदिर की होती है विशेष सजावट...

सामान्यत: मंदिरों की सजावट फूलों और लाइटिंग से की जाती है, लेकिन रतलाम का महालक्ष्मी मंदिर इससे अलग है। यहां दीपावली पर गर्भगृह और मंदिर परिसर को सोने–चांदी के गहनों और नोटों से सजाया जाता है। यह नजारा इतना भव्य होता है कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

दिवाली और धनतेरस पर विशेष आयोजन..

दीपावली और धनतेरस के अवसर पर इस मंदिर की भव्यता देखने लायक होती है। इस दौरान मंदिर 24 घंटे के लिए खुला रहता है और दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। धनतेरस पर यहां महिलाओं को ‘कुबेर की पोटली’ प्रसाद के रूप में दी जाती है, जिसे घर में धन–लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

क्यों खास है यह परंपरा?

इस मंदिर में प्रसाद के रूप में आभूषण और सिक्के मिलने की परंपरा भक्तों की आस्था को और भी गहरा बना देती है। लोग मानते हैं कि यह माता लक्ष्मी का आशीर्वाद है, जो उनके जीवन में धन और खुशहाली लेकर आता है। यही वजह है कि यह मंदिर देशभर में चर्चा का विषय बना रहता है।

संबंधित सामग्री

बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

उत्तराखंड

बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

बुद्ध पूर्णिमा के दौरान ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से शहर की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुले

उत्तराखंड

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुले

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुलते ही 200 यात्रियों का पहला जत्था आदि कैलाश के लिए रवाना हुआ।

विधानसभा में ‘शराब के नशे’ के आरोपों पर घिरे सीएम मान, अकाली दल ने डोप टेस्ट की मांग उठाई

पंजाब

विधानसभा में ‘शराब के नशे’ के आरोपों पर घिरे सीएम मान, अकाली दल ने डोप टेस्ट की मांग उठाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा सत्र के दौरान शराब के सेवन का आरोप लगा, विपक्षी दलों ने जांच की मांग की।

CM धामी ने किए सबसे बड़ा श्रीयंत्र के दर्शन, 1100 कन्याओं का किया पूजन

उत्तराखंड

CM धामी ने किए सबसे बड़ा श्रीयंत्र के दर्शन, 1100 कन्याओं का किया पूजन

उत्तराखंड में CM धामी ने डोल आश्रम में 1100 कन्याओं का पूजन किया और दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र के दर्शन किए, आध्यात्मिक पहचान और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हुए।

लखनऊ में श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का आयोजन, CM योगी ने खोला खजाना

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का आयोजन, CM योगी ने खोला खजाना

लखनऊ में आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह 2026 में CM योगी द्वारा श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण किया गया, श्रमिकों को सम्मानित भी किया गया।