Satna Ranehi Murder News: शादी समारोह में हुआ विवाद, एक युवक की हत्या!

Murder at Wedding in Satna

Satna Ranehi Murder News: शादी समारोह में हुआ विवाद, एक युवक की हत्या!

A 24-year-old was fatally stabbed with a kitchen knife during a wedding in Satna, Madhya Pradesh, following a dispute over food.

satna ranehi murder news शादी समारोह में हुआ विवाद एक युवक की हत्या

Satna Ranehi Murder News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोठी थाना क्षेत्र के रनेही गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। खाने-पीने की बात को लेकर हुए झगड़े में एक 24 वर्षीय युवक की सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या कर दी गई।

रास्ते में घेरकर किया जानलेवा हमला

मृतक की पहचान गौरा मेदनीपुर निवासी रोहित डोहर (पुत्र रामलाल डोहर) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रोहित शादी में शामिल होने रनेही गांव गया था, जहां हलवाई सतीश डोहर से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जब रोहित समारोह से अपने घर लौट रहा था, तब आरोपी सतीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में घेर लिया और सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था मृतक

हैरान कर देने वाली बात यह है कि मृतक रोहित वकालत (Law) की प्रैक्टिस कर रहा था। हमले के बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल रोहित को तुरंत कोठी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुक्रवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी और मृतक एक ही गांव के निवासी हैं।
 

संबंधित सामग्री

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की स्थापना की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत को चुनौती, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी शिलॉन्ग पुलिस

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत को चुनौती, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी शिलॉन्ग पुलिस

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम को मिली जमानत के बाद, शिलॉन्ग पुलिस मेघालय हाई कोर्ट में इसे चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM ने दिए जांच के आदेश, PM ने जताया दुख

देश-विदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM ने दिए जांच के आदेश, PM ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर क्रूज डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई, 28 को बचाया गया, 4 अभी भी लापता हैं। CM ने जांच के आदेश दिए।

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

मध्य प्रदेश

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी। भोपाल में पेड़ उखड़े, कई शहरों में मौसम बदला। IMD ने 4 मई तक चेतावनी दी।

मेरठ में 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

मेरठ में 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

A 26-year-old woman was found murdered in her room in Meerut. The incident took place in the Lisari Gate area, and the police are currently investigating.