बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम

बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

बुद्ध पूर्णिमा के दौरान ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से शहर की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।

बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम |

आज बुद्ध पूर्णिमा कल शनिवार और फिर रविवार की छुट्टी होने की वजह से ऋषिकेश और आसपास के इलाके में लाखों पर्यटकों की भीड़ गर्मी से राहत पाने के लिए उमड़ पड़ी है। पर्यटकों के वाहनों से ऋषिकेश की सभी सड़के पैक हो गई है। श्यामपुर नटराज बायपास मार्ग हो या श्यामपुर ऋषिकेश मेंन हाईवे, दोनों ही सड़कों पर क्षमता से अधिक वाहनों का दबाव बना हुआ है। 

ट्रैफिक जाम

नतीजा यह है की भरी गर्मी में सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया है। वाहन धीरे-धीरे सड़कों पर आगे बढ़ रहे हैं। जिससे यह ट्रैफिक जाम और लंबा होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी कुदरत की गर्मी के अलावा वाहनों से निकल रही इंजनों की गरमाहट को झेलते हुए ट्रैफिक को चलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सड़कों की क्षमता पर्याप्त नहीं होने के कारण ट्रैफिक जाम से निजात नहीं मिल रही है। स्थिति ऐसी है कि मिंटों का सफर घंटे में तय नहीं हो रहा है। 

गर्मी से जूझ रहे लोग

फोर व्हीलर वाहनों में बैठे पर्यटक तो फिर भी एयर कंडीशनर की ठंडी हवा में महफूज है, लेकिन सड़क पर उनके बगल से गुजर रहे पैदल और दुपहिया वाहन चालक डबल गर्मी की मार से झुलस रहे हैं। इस ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण जहां शहर की सड़कों पर पसरा अतिक्रमण है, वही पार्किंग का ना होना भी इसका दूसरा बड़ा कारण है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्थानीय लोगों को घरों से बाजार आने में हो रही है। जो घंटे तक बाजारों में ट्रैफिक जाम की वजह से फंसे हुए नजर आए हैं।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

जबलपुर में क्रूज डूबा, अब तक 6 लोगों की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

देश-विदेश

जबलपुर में क्रूज डूबा, अब तक 6 लोगों की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध पर एक क्रूज डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई है और 10 अभी भी लापता हैं।

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

उत्तराखंड

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

ऋषिकेश कोर्ट ने मनजीत जौहर को अग्रिम जमानत दी, जबकि मानव जौहर की जमानत याचिका खारिज कर दी। मानव अब फरार है।

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार।

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

उत्तराखंड

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

ऋषिकेश में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में सुनील शेट्टी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया।

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया, सुविधाओं और सुरक्षा की जांच की।