Kankali Mata Mandir Bhopal: इस मंदिर में होते है अद्भुत चमत्कार, जिसने देखा रह गया हैरान!

kankali-mata-mandir-bhopal

Kankali Mata Mandir Bhopal: इस मंदिर में होते है अद्भुत चमत्कार, जिसने देखा रह गया हैरान!

kankali mata mandir bhopal इस मंदिर में होते है अद्भुत चमत्कार जिसने देखा रह गया हैरान

Kankali Mata Mandir Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 25 से 30 किलोमीटर दूर रायसेन जिले के गुदावल गांव में मां कंकाली माता का एक चमत्कारी मंदिर है, यह मंदिर अपने अद्भुत चमत्कारों और ऐतिहासिक महत्व की वजह से प्रसिद्ध है। यह भोपाल की फेमस मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की खास बात यह है, कि यहां विराजमान कंकाली माता की गर्दन 45 डिग्री झुकी रहती है, लेकिन नवरात्रि के समय में माता की गर्दन कुछ समय के लिए सीधी होती है। यह मंदिर तंत्र के देवी के नाम से प्रसिद्ध हैं। Read More: Story Behind Mata Sita Name: जानिए माता सीता के जन्म और उनके नाम के पीछे की अदभुत कहानी…

नवरात्रि के समय होती है, भक्तो की भीड़..

यह मंदिर नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनता है, जब यहां देवी की मूर्ति की गर्दन कुछ समय के लिए सीधी हो जाती है। लोग इस चमत्कार को देखने के लिए दूर - दूर से आते हैं।

नवरात्रि के दौरान होते हैं विशेष चमत्कार...

कुछ लोगों ने बताया कि, ज्यादातर नवरात्रि के सप्तमी और अष्टमी के दिन देवी की झुकी हुई गर्दन कुछ समय के लिए सीधी हो जाती है। यह चमत्कार भक्तों के लिए एक अद्भुत अनुभव होता है, और माना जाता है कि जो भक्त इस समय देवी की सीधी गर्दन देखता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस चमत्कारी घटना की वजह से नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

मंदिर के स्थापना के पीछे की कहानी...

कई सालो पहले गुदावल गांव के एक निवासी को एक रात देवी कंकाली का स्वप्न आया, जिसमें उन्हें कहा गया कि वे अपनी भूमि पर खुदाई करें। स्वप्न के अनुसार खुदाई करने पर देवी की मूर्ति निकली, जिसके बाद माता की मंदिर बनावाकर उनकी स्थापना कर दी गई। तभी से यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है।

मनोकामना पूर्ति की परंपरा...

मंदिर में एक अनूठी परंपरा है, जिसमें भक्त अपनी मनोकामनाओं के लिए देवी के दरबार में बंधन बांधते हैं। विशेष रूप से संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाएं उल्टे हाथ से गोबर का लेप करती हैं, और जब उनकी मनोकामना पूरी होती है, तो वे सीधे हाथ से निशान बनाती हैं। इस परंपरा के कारण मंदिर में हजारों की संख्या में उल्टे और सीधे हाथों के निशान देखे जा सकते हैं।

नवरात्रि के दौरान विशेष आयोजन...

नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं, जिसमें सुबह चार बजे से देवी का श्रृंगार किया जाता है और सुबह छह बजे से मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाता है। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जो भक्तों की आस्था को और भी प्रगाढ़ करते हैं।

मंदिर का महत्व और श्रद्धालुओं की आस्था...

मां कंकाली माता का मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ आते हैं और देवी के आशीर्वाद से अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर की चमत्कारी घटनाएं और उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इसे एक अद्वितीय स्थल बनाती हैं। यह मंदिर न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश में अपनी विशिष्टता और महत्व के लिए जाना जाता है।  

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।