Unique Shiva Temple of CG: पाली में ऐसा मंदिर जहां गर्भगृह में 3 शिवलिंग एक साथ हैं विराजमान...

unique-shiva-temple-of-cg-where-three-shivlingas-are-present-together

Unique Shiva Temple of CG: पाली में ऐसा मंदिर जहां गर्भगृह में 3 शिवलिंग एक साथ हैं विराजमान...

unique shiva temple of cg पाली में ऐसा मंदिर जहां गर्भगृह में 3 शिवलिंग एक साथ हैं विराजमान

Unique Shiva Temple of CG: छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक, ऐताहासिक धरोहर और आध्यात्मिक स्थलों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है, यहां कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनमें से कुछ में बहुत अनोखी विशेषता है, इन्हीं में से एक ऐसा मंदिर है जो कोरबा जिले के पाली में स्थित है। इस मंदिर में एक साथ 3 शिवलिंग विराजमान है। बताया जाता है यह मंदिर 1200 वर्ष पुराना है। Read More: Maa Kalika Temple MP: सतना का ऐसा मंदिर जहां मां कालिका के चेहरे के 3 बार बदलते हैं हावभाव! यहां भक्त आस- पास के जगह से तो आते ही हैं, यहां दूर - दूर से भगवान के दर्शन करने आते हैं।

9वीं शताब्दी में बनाई गई थी ये मंदिर...

यह शिव मंदिर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से लगभग 60 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इतिहासकार बताते है कि यह मंदिर 9वीं शताब्दी में बनवाया गया था। यहां बनी कलाकृतियां शिल्पकला और स्थापत्य शैली उत्तर भारतीय नागर शैली से मिलती -जुलती है, जो उस समय की अद्भुत कला को दर्शाती है। यहां बनी कलाकृतियां और शिल्प कला यह दर्शाती है कि यह न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है बल्कि यह प्राचीन भारतीय वस्तुकला का उदाहरण है।

शिवलिंग का अद्भुत स्वरुप है विराजमान...

इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां गर्भगृह में एक शिवलिंग नहीं बल्कि 3 शिवलिंग एक साथ विराजमान है। मान्यताओं के अनुसार, गर्भगृह में सिर्फ एक ही शिवलिंग स्थापित की जाती है, लेकिन इस मंदिर में 3 शिवलिंग विराजमान है, जिन्हें ब्रम्हा, विष्णु और महेश का प्रतीक माने जाते हैं।

कैसे स्थापित हुए 3 शिवलिंग...

पुरातत्व विशेषज्ञों के अनुसार, बहुत साल पहले इस जगह में भीषण युद्ध हुआ था, जिसकी वजह से आस - पास बने 2 प्राचीन मंदिर नष्ट हो गए थे, तब उनकी रक्षा करने के लिए पाली मंदिर में विराजमान शिवलिंग के साथ उन दो मंदिर के भी शिवलिंग यहां के गर्भगृह में विराजमान है, तब से ही यहां एक साथ तीन शिवलिंग की एक साथ पूजा की जाती है।

प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा है ये मंदिर...

पाली में स्थित यह मंदिर प्रकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है, इसके आसपास हरियाली, पहाड़ियां और शांत वातावरण भक्तों और पर्यटकों को सुकून का अनुभव कराता है। यहां सबसे ज्यादा भीड़ सावन के महिने और शिवरात्रि के दिन देखने को मिलती है।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।