Sita Navami 2026 Puja Vidhi: सीता नवमी कब मनाई जाएगी, जानिए महत्व...

Sita Navami 2026 Celebrations

Sita Navami 2026 Puja Vidhi: सीता नवमी कब मनाई जाएगी, जानिए महत्व...

Sita Navami, marking the appearance of goddess Sita, will be celebrated with devotion on April 25, 2026. The festival holds great significance in Hinduism for marital bliss.

sita navami 2026 puja vidhi सीता नवमी कब मनाई जाएगी जानिए महत्व

Sita Navami 2026 Puja Vidhi: सीता नवमी कब मनाई जाएगी, जानिए महत्व... |

Sita Navami 2026 Puja Vidhi: सनातन धर्म में वैशाख मास की नवमी तिथि का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इसी पावन तिथि पर माता जानकी का पृथ्वी पर प्राकट्य हुआ था। इस वर्ष सीता नवमी का पर्व 25 अप्रैल 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

सीता नवमी तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी मनाई जाती है। इस व साल नवमी तिथि का प्रारंभ 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार शाम 07:22 बजे शुरु होकर 25 अप्रैल शनिवार शाम 06:29 बजे तक रहेगी।

उदया तिथि की प्रधानता के कारण व्रत और पूजन 25 अप्रैल को ही किया जाएगा।

हल जोतते समय प्रकट हुई थीं माता सीता

पौराणिक मान्यता के अनुसार, 'जब मिथिला नरेश राजा जनक यज्ञ के लिए भूमि तैयार करने हेतु खेत में हल चला रहे थे, तब हल का नुकीला हिस्सा (जिसे 'सीत' कहा जाता है) एक कलश से टकराया। उस कलश के भीतर से माता सीता प्रकट हुईं। धरती से उत्पन्न होने के कारण उन्हें 'भूमिजा' और राजा जनक की पुत्री होने के कारण 'जानकी' कहा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु का वरदान मिलता है। साथ ही, श्री राम और माता सीता की संयुक्त पूजा से जीवन में सुख-शांति और संतान सुख की प्राप्ति होती है।'

ऐसे करें पूजा

सीता नवमी के दिम माता सीता और भगवान श्री राम की सच्चे मन से पूजा करें। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें। पूजा घर में एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान राम व माता सीता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।

स्वयं पर और पूजन सामग्री पर गंगाजल छिड़कें। दीपक जलाएं और भगवान को धूप-दीप दिखाएं। रोली, अक्षत, फूल और पुष्प माला अर्पित करें। माता सीता को विशेष रूप से श्रृंगार की सामग्री (चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि) भेंट करें। सीता नवमी की व्रत कथा का पाठ करें और अंत में श्री राम-सीता जी की आरती कर भोग लगाएं।

संबंधित सामग्री

T20 WC 2026: ENG-W ने WI-W को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

खेल

T20 WC 2026: ENG-W ने WI-W को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड विमेंस टीम ने वेस्टइंडीज विमेंस टीम को 38 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

खेल

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

Brazil triumphed over Scotland with a 3-0 score in the FIFA World Cup 2026, with Vinicius Junior scoring twice, ensuring a spot in the Round of 32.

T-20 वर्ल्ड कप में  इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

खेल

T-20 वर्ल्ड कप में इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

मैनचेस्टर में T-20 वर्ल्ड कप मैच शाम 7 बजे होगा। भारतीय टीम 20 मैचों में जीती, बांग्लादेश ने 3 मैच जीते। सेमीफाइनल के लिए जीत जरुरी।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।