एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम, लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला अरेंज करने को लेकर बात

anil-ambani-epstein-files-swedish-blonde-arrangement

एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम, लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला अरेंज करने को लेकर बात

एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला अरेंज करने को लेकर बात

Anil Ambani Epstein files: जेफरी एपस्टीन से जुड़ी एपस्टीन फाइल्स के जैसे-जैसे पन्ने खुल रहे है वैसे-वैसे बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे है। अमेरिका से लेकर भारत तक हलचल मची हुई है। US Justice Department द्वारा जारी हजारों पन्नों के रिकॉर्ड में यह सामने आया है कि कुख्यात फाइनेंसर और यौन तस्करी के आरोपी जेफरी एपस्टीन के संपर्क देश के बड़े से बड़े कारोबारी घराने से थे। 

[caption id="attachment_132931" align="alignnone" width="1380"]एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम[/caption]

अंबानी का नाम 

अब इन रिपोर्टस् में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी का नाम सामने आया। रिपोर्ट में अनिल अंबानी और एपस्टीन की प्राइवेट बातचीत का खुलासा हुआ है और मुलाकातों के साथ आपत्तिजनक मैसेज शामिल हैं। जेफरी एपस्टीन और अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 तक लगातार बात होती थी। 

महिलाओं को लेकर बात

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक इनमें बिजनस, वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर बात हुई। 9 मार्च 2017 की बातचीत में अनिल ने एपस्टीन से पूछा- क्या सुझाव है? इस पर एपस्टीन ने लिखा- मुलाकात ‘मजेदार’ बनाने के लिए ‘लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला’ सही  होगी। इसके बाद अंबानी ने जवाब दिया, ‘इसे अरेंज करो।’  वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर बातहुई

एपस्टीन के घर गए अनिल अंबानी

Anil Ambani Epstein files: यह चर्चा उस वक्त की है, जब एपस्टीन को पहले ही 2008 में नाबालिगों से जुड़े यौन आपराध के मामले में सजा मिल चुकी थी। इसके बावजूद एपस्टीन दुनिया के कई बड़े और ताकतवर लोगों के संपर्क में था। रिकॉर्ड बताते हैं कि दोनों के बीच पेरिस और न्यूयॉर्क में मिलने को लेकर प्लानिंग हुई। मई 2019 में अनिल अंबानी के न्यूयॉर्क दौरे के वक्त एपस्टीन ने उन्हें मैनहैटन स्थित अपने घर बुलाया।

अंबानी और एपस्टीन

दूसरे E-Mail से यह भी पता चलता है कि अंबानी और एपस्टीन के बीच इंटरनेशनल यात्राओं, बिजनेस मीटिंग्स और वैश्विक मंचों पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई थी। इनमें पेरिस, न्यूयॉर्क और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के कार्यक्रमों में मुलाकातों का जिक्र है। एपस्टीन को 2019 में संघीय स्तर पर सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में फिर से गिरफ्तार किया गया, लेकिन मुकदमा शुरू होने से पहले उसकी हिरासत में मौत हो गई। इसके बाद दुनियाभर में विवाद शुरू हो गया। 

अंबानी ने बताई फैवरेट एक्ट्रेस 

चैट्स में ट्रम्प और हॉलीवुड से जुड़ी बात भी है। एक बातचीत में एपस्टीन ने फैवरेट महिला पर सवाल किया, जिस पर अंबानी ने हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन का जिक्र किया। तब रिलायंस एंटरटेनमेंट उनकी फिल्म ‘घोस्ट इन द शेल’ की  co-producer थी। इसी बीच एपस्टीन ने अंबानी परिवार से जुड़ी किताबें मंगवाई थीं। हालांकि अनिल अंबानी के प्रतिनिधि ने इस मामले पर किसी टिप्पणी से इनकार किया। [caption id="attachment_132935" align="alignnone" width="1385"]एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन का जिक्र एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन का जिक्र[/caption]

इन भरतीय नामों का जिक्र

अंबानी के अलावा भी कई भारतीय और भारतीय मूल के सेलिब्रिटी एपस्टीन के कॉन्टेक्ट में थे। इनमें फिल्मकार मीरा नायर, डायरेक्टर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस नंदिता दास, वेलनेस गुरु दीपक चोपड़ा का नाम शामिल है। हालांकि, फाइल में नाम होना किसी अपराध का सबूत नहीं है।  https://youtube.com/shorts/R7DwkUg39L4?si=ThjCgLGFrV9xm8qi

Anil Ambani Epstein files: कैसे हुई शुरूआत

इस पूरी कहानी की शुरुआत होती है 2005 से, जब फ्लोरिडा में एक 14 साल की लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि एपस्टीन के आलीशान घर में उसकी बेटी को ‘मसाज’ के बहाने बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उस पर सेक्स करने का दबाव बनाया गया।  जब लड़की घर आई तो यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। तब पहली बार एपस्टीन के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि यह अकेला मामला नहीं है। धीरे-धीरे करीब 50 नाबालिग लड़कियों की पहचान हुई, जिन्होंने जेफ्री एपस्टीन पर ऐसे ही आरोप लगाए। इस मामले को  पुलिस डिपार्टमेंट ने गंभीरता से लिया और कई महीनों तक छानबीन की। इसके बाद एपस्टीन के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू कर दी गई।  [caption id="attachment_132937" align="alignnone" width="1384"]जेफरी एपस्टीन जेफरी एपस्टीन[/caption]

शानदार विला और हाई-प्रोफाइल पार्टियां

जांच से पता चला कि एपस्टीन के पास मैनहट्टन और पाम बीच में शानदार विला है। वह यहां हाई-प्रोफाइल पार्टियां करता था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होती है। एपस्टीन अपने निजी जेट ‘लोलिता एक्सप्रेस’ से पार्टियों में कम उम्र की लड़कियां लेकर आता। वह लड़कियों को पैसों-गहनों का लालच और धमकी देकर मजबूर करता। इसमें जेफ्री एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल उसका साथ देती थी। बता दे कि, शुरुआती जांच के बाद भी एपस्टीन को लंबे समय तक जेल नहीं हुई। उसका रसूख इतना था कि 2008 में उसे सिर्फ 13 महीने की सजा मिली, जिसमें वह जेल से बाहर जाकर काम भी कर सकता था।

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।