उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चल

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या

उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में महज 5000 की रंजिश एक युवक की जान ले गई। आरोपियों ने पहले अपने दोस्त को शराब पिलाई, फिर निर्माणाधीन मकान में ले जाकर ईंट और लकड़ी की पट्टी से हमला कर दिया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसका मर्डर कर दिया।

100 से ज्यादा CCTV खंगाले

इस हत्याकांड का पुलिस ने अब खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बुधवार को SSP अजय गणपति ने मामले का खुलास किया। 31 जुलाई को शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास युवक का शव मिला था। शव के सिर और चेहरे पर चोटों के निशान थे। SSP अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास लगे 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। 

पहले शराब पिलाई फिर हत्या

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन अनिल कुमार अपने साथियों रोहित राजपूत और विजय के साथ शराब पी रहा था। इसके बाद उसे साजिश के तहत निर्माणाधीन मकान में ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, निर्माणाधीन मकान में पहले अनिल को शराब पिलाई गई। इसके बाद लकड़ी की पट्टी और ईंट से हमला किया गया और अंत में रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया कि आरोपी को शक था कि अनिल ने उसके 5 हजार रुपए चुरा लिए थे। इसी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।