ट्विशा शर्मा मौत मामला खुलासा

AIIMS दिल्ली की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले

AIIMS के बोर्ड ने ट्विशा शर्मा की मौत के दूसरे पोस्टमॉर्टम के आधार पर रिपोर्ट तैयार की, जिसमें उनकी मौत के लिए इस्तेमाल की गई जिम बेल्ट के निशान मिले।

AIIMS दिल्ली की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले

AIIMS दिल्ली की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

भोपाल में चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ। AIIMS दिल्ली के 5 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंप दी है। रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी के लिए इस्तेमाल की गई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने की पुष्टि हुई है।

गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क हुए मेच

हिस्टोपैथोलॉजिकल और लैब जांच में यह भी पाया गया कि बेल्ट पर मौजूद निशान और ट्विशा शर्मा की गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क एक-दूसरे से मेल खाते हैं। यह रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर कराए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम के आधार पर तैयार की गई। बता दें कि 12 मई की रात ससुराल में ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी रिपोर्ट

बताया गया है कि 11 पेज की रिपोर्ट 10 जुलाई को सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी गई। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी रिपोर्ट भेजी गई है। AIIMS बोर्ड ने 24 मई को दूसरा पोस्टमॉर्टम करने के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया था। मेडिकल बोर्ड ने करीब 1 महीने तक वैज्ञानिक परीक्षण, लैब विश्लेषण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फॉरेंसिक लिटरेचर का अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की। AIIMS दिल्ली के फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने रिपोर्ट की सामग्री पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। कोर्ट के निर्देशों के कारण रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया।

संबंधित सामग्री

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

मध्यप्रदेश के भोपाल में विकास पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन

भारतीय सिनेमा और मिमिक्री की पहली महिला कलाकार, आशा सिंह का 22 अगस्त को निधन हो गया। उन्हें मीना कुमारी की मिमिक्री के लिए जाना जाता था।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026